दुर्ग। कुम्हारी फ्लाई ओवर के एक हिस्से को हल्के वाहनों के लिए खोला जा रहा है। 31 अक्टूबर से आवाजाही के लिए अनुमति दिया गया है, इसके लिए कार्यालयीन समय में यानी सुबह 9.30 से लेकर 12.30 बजे तक और शाम को 4.30 से 7.30 तक फ्लाई ओवर पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही किया जा सकता है।
सर्विस लेन में भारी वाहनों का आना जाना पहले की तरह चलता रहेगा। कभी सर्विस लेन में कोई ब्रेक डाउन होता है तो भारी वाहनों को भी एहतियात के साथ फ्लाई ओवर से आने जाने की अनुमति दी जाएगी। फ्लाई ओवर शुरू करने के पहले कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे इसका निरीक्षण करेंगे।अभी फ्लाई ओवर के केवल एक हिस्से को खोला जाएगा।
पहले इसे हल्के वाहनों के लिए 15 अक्टूबर से खोलने की तैयारी थी। इस दौरान फ्लाई ऐश के लिए ई-टेंडरिंग नहीं हो पाई थी। फ्लाई ओवर के लिए वांछित स्पेशल क्वालिटी की सीमेंट की भी किल्लत थी। तेज बारिश की वजह से फ्लाई ओवर में कीचड़ की स्थिति बन रहीं थी। अब इसके खुल जाने से फ्लाई ओवर से राहत मिलेगी।
एनएच ओवर ब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आज शाम 4 बजे छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा ओवर ब्रिज
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कुम्हारी ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ओवरब्रिज में आवागमन के लिए छोटी गाड़ियों को कल शाम खोलने का निर्देश दिया। इसमें कार और टू व्हीलर जैसी लाइट व्हीकल गुजर सकेंगे। कलेक्टर ने ओवर ब्रिज के शेष कामों के बारे में समीक्षा भी की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने छोटी गाड़ियों के लिए जल्द से जल्द ओवरब्रिज को खोलने के निर्देश पूर्व दौरे में दिए थे। कलेक्टर ने आज अपने दौरे में कहा कि शाम के वक्त ओवरब्रिज में लाइटिंग की पूरी व्यवस्था रहे। इसके अलावा ट्रैफिक मार्शल भी रहे ताकि जनता को किसी तरह की दिक्कत ना आए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि दुर्ग और रायपुर के बीच यह बेहद व्यस्ततम मार्ग जल्द से जल्द सुविधाजनक हो पाए, इसके लिए कुम्हारी ट्रैफिक ओवरब्रिज का काम जल्दी से पूरा करना होगा। साथ ही सर्विस रोड की मरम्मत भी करनी होगी। ओवर ब्रिज के साथ ही सर्विस रोड का कार्य भी तेजी से किया गया। इसके चलते कुम्हारी में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक निजात पाई गई। शाम के समय छोटी गाड़ियों के लिए खुल जाने से ट्रैफिक के दबाव को कम करने में काफी सहायता मिलेगी और आम जनता की सहूलियत बढ़ जाएगी।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...