Google Analytics Meta Pixel लद्दाख: एलएसी  पर तनाव कम होने के आसार, 8वें दौर की बैठक में बनी सहमति - Ekhabri.com

लद्दाख: एलएसी  पर तनाव कम होने के आसार, 8वें दौर की बैठक में बनी सहमति


नई दिल्ली। लद्दाख में लगातार तेजी से गिरते तापमान के बीच अब लगता है कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा  पर सैनिकों को हटाने को लेकर आपसी सहमति के करीब पहुंच रहे हैं, क्योंकि सैन्य स्तर पर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है. तनाव को सामान्य करने की दिशा में अब तक दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की 8 दौर की बैठक हो चुकी है।


सूत्रों ने  बताया कि इस दिशा में तौर-तरीकों को अगले कुछ दिनों में पूरी तरह से अंतिम रूप दिया जा सकता है जिसमें चरणबद्ध तरीके से सभी विवादित क्षेत्रों से सैनिकों को पीछे हटाना भी शामिल है। सूत्रों ने कहा कि हालांकि, भारत इस मामले पर सावधानी से आगे बढ़ रहा है क्योंकि वह चाहता है कि बातचीत और समझौते दोनों हकीकत में बदलें और जमीन पर लागू हों. बातचीत में टैंकों और बख्तरबंद वाहनों को उनकी वर्तमान पोजिशन से पीछे ले जाने का मामला भी शामिल है और इस संबंध में अगले कुछ दिनों में प्रगति होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 8वें दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों को विवादित मामलों पर कार्रवाई करने से पहले कुछ और मुद्दों पर चर्चा करनी है. दोनों पक्षों ने आज रविवार को चुशूल में भारत-चीन के बीच 8वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बैठक के बाद साझा बयान जारी किया। बैठक में दोनों पक्ष, दोनों देशों के नेताओं द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति को ईमानदारी से लागू करने पर भी सहमत हुए और अपनी सीमा पर तैनात सैनिकों को संयम दिखाने को लेकर सहमति बनी है।

Read Also  पाकिस्तान संसद में हिंदुओं को भी रिजर्वेशन

साथ ही वे सैन्य और राजनयिक स्तर पर संवाद और संचार बनाए रखने के लिए भी दोनों पक्ष सहमत हुए. बैठक में बातचीत को जारी रखते हुए अन्य ज्वलंत मुद्दों के निपटारे पर जोर दिया गया, जिससे संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखी जा सके। बयान में यह भी कहा गया कि दोनों जल्द ही बैठक के एक और दौर के लिए सहमत हुए है।भारत और चीन के बीच छह महीने से अधिक समय से सैन्य गतिरोध जारी है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

नौकरी दिलाने के लालच में किया दुष्कर्म

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 की प्रगति से केंद्र संतुष्ट, 100 करोड़ जारी

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...

200 मेधावी श्रमिक बच्चों का होगा सम्मान, 1.45 लाख श्रमिकों को मिलेंगे 39.67 करोड़

By User 6 / August 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *