Google Analytics Meta Pixel लक्खा सिधाना ने Delhi Police को दी चुनौती, 23 फरवरी को करेगा एक और प्रदर्शन - Ekhabri.com

लक्खा सिधाना ने Delhi Police को दी चुनौती, 23 फरवरी को करेगा एक और प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई लाल किला हिंसा के मास्टरमाइंड ने दिल्ली पुलिस को खुली चुनौती दी है। एक लाख रुपये के इनामी पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने फिर भड़काऊ वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में लक्खा ने चेतावनी देते हुए 23 फरवरी को एक और प्रदर्शन का ऐलान किया है। उसने यह प्रदर्शन पंजाब के बठिंडा में करने की बात कही है। इस प्रदर्शन में पंजाब से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल होने को कहा है।

लक्खा सिधाना बीते 25 दिनों से दिल्ली पुलिस की पहुंच से बाहर है। उस पर पुलिस ने एक लाख का ईनाम भी घोषित किया है। अपने फेसबुक पर उसने एक वीडियो अपलोड किया है, जिसके माध्‍यम से वह पंजाब के लोगों और युवाओं को भड़का रहा है। यह वीडियो किसी टेंट के अंदर रात में बनाया गया है। टेंट में दिख रहा है कि कई लोग जमीन पर कंबल में सो रहे हैं। लक्खा उनके बीच बैठकर वीडियो बना रहा है। वीडियो में कह रहा है, ’23 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में लोग पहुंचने चाहिए। बठिंडा जिले मेहराज पिंड में आओ, उधर ही प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाइयों बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं।’

पंजाब के जिला बठिंडा निवासी लाखा सिधाना 26 नवंबर, 2020 से ही सिंघु बॉर्डर पर टिका है। सिधाना पर पंजाब में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। सिधाना ने दावा किया था कि उसने अपराध की दुनिया छोड़ दी है। उसके बाद से ही वह सामाजिक कार्यों में संलिप्त हो गया। उसने वर्ष 2012 में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के चुनाव निशान पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। अब यह पार्टी अस्तित्व में नहीं है। इसका गठन राज्य के मौजूदा वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने के बाद किया था। मनप्रीत बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था।

Read Also  दुबई-मुंबई फ्लाइट में शराब पीकर दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पंजाब के गैंगस्टर लखबीर सिंह लक्खा उर्फ लक्खा सिधाना पर एक लाख के इनाम की घोषणा की है। पुलिस को उसकी सूचना देने वाले को यह रकम दी जाएगी। लक्खा 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा में शामिल था। उस दिन दिल्ली पुलिस के जवानों पर बर्बरता करने वाले और चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की छह टीमें लक्खा को खोज रही है। उसके सिर पर ईनाम की घोषणा पिछले हफ्ते की गई थी। बताया जाता है कि सिधाना सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच छिपा है। पिछले हफ्ते उसे टिकरी बॉर्डर के एक वीडियो में देखा गया था। सूत्रों का कहना है कि  जानबूझ कर वीडियो में दिखा ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...