Google Analytics Meta Pixel भू-स्वामियों को आसानी से मिलेगी वृक्ष कटाई की अनुमति - Ekhabri.com

भू-स्वामियों को आसानी से मिलेगी वृक्ष कटाई की अनुमति

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: वृक्ष की कटाई के नियम हुए सरल- कृषि के रूप में रोपित वृक्षों के कटाई के लिए केवल देनी होगी सूचना-प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों के कटाई के लिए एसडीएम से लेनी होगी अनुमति
रायपुर। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप स्वयं की भूमि पर वृ़क्षों की कटाई के नियम सरल कर दिए गए हैं। इससे भू-स्वामियों को वृक्षों की कटाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शासन द्वारा वृक्षों के कटाई से संबंधित आवेदनों पर कटाई की अनुमति देने के लिए समय-सीमा भी निर्धारित कर दी गई है। सरलीकृत नियम के अनुसार स्वयं की भूमि पर रोपित किए गए वृक्षों की कटाई के लिए भू-स्वामी को एसडीएम को केवल सूचना देनी होगी। इसी प्रकार यदि वृक्ष प्राकृतिक रूप से उगे होने की स्थिति में ऐसे वृक्षों की कटाई के लिए भू-स्वामी कों एसडीएम से लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर वृक्षों की कटाई से संबंधित नियमों को सरल बनाने की घोषणा की थी।
वृक्ष कटाई नियम 2022 के नाम से राजपत्र में प्रकाशन भी करा दिया गया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर राजस्व विभाग द्वारा त्वरित अमल करते हुए वृक्षों की कटाई के नियमों को सरल बनाया गया है। इन सरलीकृत नियमों को वृक्ष कटाई नियम 2022 के नाम से राजपत्र में प्रकाशन भी करा दिया गया है। इस नियम के तहत भू-स्वामी अपने खाते में प्राकृतिक रूप से उगे वृक्ष की कटाई हेतु निर्धारित प्रारूप में एसडीएम को आवेदन देंगे। इसके पश्चात एसडीएम के निर्देश पर राजस्व तथा वन विभाग के अमले को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण प्रतिवेदन 30 कार्य दिवस के भीतर एसडीएम को प्रस्तुत किया जाएगा। निर्धारित अवधि में निरीक्षक प्रतिवेदन प्राप्त न होने पर भी एसडीएम अग्रिम कार्यवाही कर सकेंगे।
एसडीएम आवेदन प्राप्ति के 45 दिन के भीतर अपनी अनुशंसा आवेदक तथा वन मंडलाधिकारी को भेजेंगे
एसडीएम प्राकृतिक रूप से वृक्ष कटाई के लिए आवेदन प्राप्ति के 45 दिन के भीतर अपनी अनुशंसा आवेदक तथा वन मंडलाधिकारी को भेजेंगे। यदि आवेदक को 45 कार्य दिवस के भीतर एसडीएम का लिखित निर्णय प्राप्त नहीं होता है तो वह स्मरण कराने हेतु पुन: आवेदन कर सकेगा। यदि अगले 30 कार्य दिवस के भीतर पुन: लिखित निर्णय प्राप्त नहीं होता है तो यह माना जाएगा कि आवेदन पर अनुशंसा प्रदान कर दी गई है। ऐसी स्थिति में आवेदक अपने जमीन पर उपजे वृक्षों की कटाई के लिए स्वतंत्र होगा। एक कैलेण्डर वर्ष में एक खाते में प्राकृतिक रूप से उगे चार वृक्ष प्रति एकड़ के मान से अधिकतम 10 वृक्षों की कटाई के लिए एसडीएम अनुशंसा कर सकेंगे। भू-स्वामी द्वारा अपने खाते में कृषि के रूप में रोपित वृक्षों की कटाई के लिए एसडीएम एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी को कटाई से एक माह पूर्व निर्धारित प्रारूप में सूचना देना होगा। सूचना के साथ पंजीयन संबंधी राजस्व अभिलेख एवं स्व-घोषणा पत्र निर्धारित प्रारूप में देना होगा। भू-स्वामी द्वारा प्रस्तुत सूचना और स्व-घोषणा पत्र का दस्तावेजी एवं भौतिक सत्यापन पटवारी एवं वनपाल के माध्यम से कराया जाएगा। भू-स्वामी द्वारा लिखित में इच्छा व्यक्त करने पर रोपित वृक्षों की कटाई वन विभाग द्वारा की जा सकेगी।
यह है नियम
वन मंडलाधिकारी द्वारा प्राकृतिक रूप से उगे वृक्षों के कटाई के संबंध में सक्षम अनुशंसा और भू-स्वामियों द्वारा स्वयं के खाते में कृषि के रूप में रोपित वृक्षों की कटाई के लिए लिखित रूप में इच्छा व्यक्त किए जाने पर आवेदन प्राप्ति के 30 कार्य दिवस के भीतर निर्धारित दर पर लकड़ी के मूल्य की गणना कर मूल्य का 90 प्रतिशत भू-स्वामी के बैंक खाते में और 10 प्रतिशत वन विभाग के खाते में जमा करेंगे। वन विभाग में जमा की जाने वाली राशि से प्रत्येक काटे जाने वाले वृक्ष के 10 गुना संख्या में वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं उनका रख-रखाव किया जाएगा तथा इसकी जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से कलेक्टर को दी जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

स्कूलों में शिक्षा संग संस्कार, वैदिक मंत्रों की वापसी से नई पहल

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल के तहत राज्य सरकार अब स्कूलों में भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को पुनः स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...