Google Analytics Meta Pixel सुरक्षा परिषद की बैठक पुतिन को नहीं मिला किसी देश का समर्थन - Ekhabri.com

सुरक्षा परिषद की बैठक पुतिन को नहीं मिला किसी देश का समर्थन

सुरक्षा परिषद के सदस्यों से कोई समर्थन नहीं मिला।अमेरिका ने जहां उसके कदमों को एक और आक्रमण का बहाना बताया, वहीं कई सदस्यों ने यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन के उसके निर्णय की निंदा की। उसके करीबी सहयोगी चीन ने कूटनीति और शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया।

रोटेशन के हिसाब से रूस इस महीने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है । वह चाह रहा था कि बैठक न हो, लेकिन विभिन्न् देशों के राजनयिकों ने दबाव में एक खुले सत्र के लिए उसे सहमत होना पड़ा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थामस-ग्रीनफील्ड ने पुतिन की इस घोषणा को बकवास कहकर खारिज कर दिया कि रूसी सैनिक शांति सैनिकों के रूप में डोनबास के रूप में जाने जाने वाले अलगाववादी क्षेत्र में होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति स्पष्ट रूप से यूक्रेन पर एक और आक्रमण के बहाने का आधार है।

लिंडा ने कहा कि पुतिन यह देखने के लिए परीक्षण कर रहे हैं कि वह हम सब को कितनी दूर धकेल सकते हैं।  और सभी देशों को यूक्रेन और सभी देशों की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खड़ा होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में फ्रांस के राजदूत निकोलस डी रिवेरे ने कहा कि विवाद टालने के प्रयासों के बावजूद रूस टकराव का रास्ता चुन रहा है।

ब्रिटिश राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि रूसी सैनिकों और टैंकों के  डोनेस्क और लुहान्स्क में प्रवेश करने की खबरें हैं। उन्होंने सुरक्षा परिषद से रूस से किसी भी सैन्य कार्रवाई को रोकने, एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ आक्रामकता की निंदा करने और यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने और रूस से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करने का आह्वान करने का आग्रह किया। परिषद की कार्रवाइयों पर रूस की वीटो पावर को देखते हुए यह लगभग असंभव है।

Read Also  टीम इंडिया के मेंबर को पुलिस ने समझ लिया फैन

बहुत संक्षिप्त टिप्पणी में, चीन के राजदूत झांग जून ने सभी पक्षों से संयम बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे तनाव बढ़ सकता है।  यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलित्सया ने मांग की कि रूस अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता की अपनी मान्यता रद कर वहां भेजे गए अपने सैनिकों को फौरन वापस बुलाए और वार्ता पर लौट आए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...