रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों दोनेस्क और लुहांस्क को स्वतंत्र घोषित कर वहां ‘शांति स्थापित” करने के लिए अपनी सेना भेज दी। पुतिन के इस कदम पर विश्वव्यापी प्रतिक्रिया हुई है। अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों ने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। पश्चिमी देशों को आशंका है कि स्थितियां बिगड़ने पर एक बड़ा युद्ध शुरू हो सकता है।
उल्लेखनीय है पुतिन ने सोमवार काफी गहमागहमी के बीच दोनेस्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्र के रूप में मान्यता देने का आदेश (डिक्री) जारी कर दिया। ये क्षेत्र रूस समर्थक अलगाववादियों के गढ़ रहे हैैं और पिछले काफी समय से अशांत हैैं। दोनों क्षेत्रों को मान्यता देने के बाद पुतिन ने कथित रूप से शांति स्थापित करने के लिए अपने रक्षा मंत्रालय को सेना भेजने का आदेश जारी कर दिया। मौके पर मौजूद पत्रकारों ने बड़ी संख्या में टैैंक और अन्य सैन्य वाहन जाते देखे। पुतिन ने जो आदेश जारी किया है उसमें रूसी सेना के पास शांति स्थापित करने के साथ इन दोनों इलाकों में अपनी ठिकाने बनाने का अधिकार भी होगा।
रूस के इस कदम की अमेरिका, ब्रिटेन व अन्य यूरोपीय देशों ने निंदा करते हुए नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पश्चिमी देश रूस की इस कार्रवाई को आक्रमण मानेंगे या नहीं।
रूस के इस कदम से पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच होने वाली शिखर वार्ता खटाई में पड़ गई। टकराव टालने के लिए इस वार्ता का प्रस्ताव किया गया था। पुतिन के इस फैसले से वैश्विक इकोनमी पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। पुतिन के भाषण के दौरान ही रूबल के भाव में मंदी दिखने लगी। एक समय एक अमेरिकी डालर की कीमत 80 रूबल के बराबर हो गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...