रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न प्रकार की रबी फसलों की 16 लाख 35 हजार 720 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है, जो कि इस साल रबी सीजन के लिए निर्धारित लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। इस साल 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर रकबे में रबी फसल की बोनी का लक्ष्य निर्धारित है। रबी सीजन के अंतर्गत 21 फरवरी तक अनाज की बोनी 4 लाख 40 हजार 470 हेक्टेयर में, दलहन की बोनी 7 लाख 88 हजार 390 हेक्टेयर में तथा तिलहन की बोनी 2 लाख 14 हजार 20 हेक्टेयर में हो चुकी है। कृषि विभाग के अपर संचालक श्री एस.सी. पदम ने बताया है कि अब तक राज्य में 2 लाख 25 हजार 420 हेक्टेयर में गेहूं, 93 हजार 10 हेक्टेयर में मक्का, 8 हजार 420 हेक्टेयर में जौ-ज्वार एवं अन्य फसलें तथा 1 लाख 1 हजार 430 हेक्टेयर में मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई है। इस तरह दलहनी फसलों की बुआई 7 लाख 88 हजार 390 हेक्टेयर में हुई है, जिसमें चना की 3 लाख 85 हजार 980 हेक्टेयर में, मटर की 47 हजार 170 हेक्टेयर में, मसूर की 31 हजार 250 हेक्टेयर में, मूंग की 17 हजार 680 हेक्टेयर में, उड़द की 12 हजार 790 हेक्टेयर में, तिवड़ा की 2 लाख 65 हजार 520 हेक्टेयर में, कुल्थी की 21 हजार 790 हेक्टेयर में तथा अन्य दलहन फसलों की 6 हजार 690 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है, जोकि दलहन फसलों की बोनी के लिए निर्धारित लक्ष्य का 90 प्रतिशत है। इसी प्रकार राज्य में 21 फरवरी की स्थिति में तिलहनी फसलों की बुआई 2 लाख 14 हजार 20 हेक्टेयर में हो चुकी है, जिसके अंतर्गत अलसी की बुआई 40 हजार 110 हेक्टेयर में, राई सरसों की 1 लाख 45 हजार 300 हेक्टेयर में, तिल की 1260 हेक्टेयर में, सूरजमुखी 3130 हेक्टेयर, कुसुम की 5540, मूंगफली की 18,220 तथा अन्य तिलहनी फसल की बोनी 460 हेक्टेयर में पूरी हो चुकी है, जो कि तिलहन फसलों की बोनी के लक्ष्य का 71 प्रतिशत है। राज्य में गन्ने की बुआई 30 हजार 40 तथा साग-सब्जी की 1 लाख 62 हजार 800 हेक्टेयर में बुआई की जा चुकी है।
किसानों को अब तक 488 करोड़ 60 लाख का ऋण वितरित
रायपुर। राज्य शासन द्वारा रबी फसलों की खेती के लिए किसानों को 600 करोड़ रूपए के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को यह ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से बिना ब्याज के प्रदाय किया जा रहा है। रबी सीजन के लिए सहकारी समितियों द्वारा किसानों को अब तक 488 करोड़ 60 लाख रूपए का ऋण वितरित किया जा चुका है। किसानों को रबी फसलों के लिए इस साल अब तक प्रदाय किया गया ऋण गत वर्ष इसी अवधि में प्रदाय किए गए ऋण राशि 421.84 करोड़ रूपए का 116 प्रतिशत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...