Google Analytics Meta Pixel चीतों के एक बाड़े में चार माह से तेंदुए का कब्जा - Ekhabri.com

चीतों के एक बाड़े में चार माह से तेंदुए का कब्जा

मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के लिए बनाए गए बड़े बाड़ों में से एक पर तेंदुए ने पिछले चार माह से कब्जा कर रखा है। इसके कारण इस बाडे़  चीते नहीं छोड़े जाएंगे। बीते चार महीने में कूनो प्रबंधन के कई तरह के प्रयास के बाद भी तेंदुए को उस बाड़े से निकाला नहीं जा सका है। चीतों की सुरक्षा के लिए तेंदुए की उपस्थिति वाले क्षेत्र के चारों ओर तार की जाली की ऊंची दीवार (फेंसिग) खड़ी कर दी गई है।
शनिवार शाम को क्वारंटाइन बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़े गए दोनों चीते कुछ देर तक माहौल भांपने के बाद दौड़ते नजर आए। हालांकि, चीतों ने रविवार शाम तक कोई शिकार नहीं किया, लेकिन कोशिश जरूर की।

 

उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने का वीडियो ट्वीट किया है। उन्होंने सभी चीतों के स्वस्थ होने और अच्छी तरह से तालमेल बैठाने पर खुशी भी जताई है। नामीबिया से लाए गए चीतों को 17 सितंबर को पीएम मोदी ने यहां छोड़ा था। तबसे वे क्वारंटाइन बाड़े में हैं। कुल आठ में से दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। अलग-अलग आकार के आठ बड़े बाड़े बनाए गए हैं। नामीबिया से लाए गए चीतों को पांच बाड़ों में छोड़ना है। तीन दक्षिण अफ्रीका से लाए जाने वाले चीतों के लिए हैं। एक बाड़े में तेंदुए की उपस्थिति चिता का विषय है। तेंदुए को यहां आसानी से पर्याप्त शिकार मिल रहा है। तीन माह पहले चार में से तीन तेंदुए बाड़े से बाहर निकाल लिए गए थे, लेकिन एक बाड़े में ही रह गया था। इसे निकालने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से बुलाए गए हाथी भी नाकाम साबित हुए। बाड़ों में

Read Also  आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

 

 

 

चीतों की सुरक्षा को देखते हुए सोलर इलेक्ट्रिक फेंसिग लगाई गई है, ताकि कोई इसे काटकर भी बाड़े में प्रवेश न कर सके। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) जसबीर सिह चौहान ने बताया कि जहां तेंदुए की मौजूदगी है, उस क्षेत्र की फेंसिग कर दी गई है, जिससे वह चीतों के बाड़े में प्रवेश न कर सके।

 

 

उन्होंने बताया कि बड़े बाड़े में भी चीतों के गले में लगे कालर आइडी के माध्यम से उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बड़े बाड़े में दोनों चीते अधिकांश समय साथ ही बिता रहे हैं। दोनों भाई हैं और नामीबिया में भी वे एक साथ ही रहते थे, इसीलिए पहले चरण में इन्हें छोड़ा गया है। उनके शिकार के लिए बाड़े में पर्याप्त संख्या में हिरण, चीतल, सांभर आदि छोटे जानवर हैं। चीतों को बड़े बाड़े में अब मांस उपलब्ध कराने की आवश्यकता नहीं है। अन्य छह चीते अभी छोटे (क्वारंटाइन) बाड़े में ही हैं, जिन्हें छोड़ने के बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...