Google Analytics Meta Pixel मासूम को उठा ले गया तेंदुआ: गांव से कुछ दूर मिले मासूम के अंग - Ekhabri.com

मासूम को उठा ले गया तेंदुआ: गांव से कुछ दूर मिले मासूम के अंग

सैकड़ों पुलिस जवानों ने डॉग स्कॉट के साथ जंगल में की छानबीन
एसपी, एडिशनल एसपी एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंच लिया जायजा
गरियाबंद। मंगलवार रात से लापता एक 9 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब बच्ची के घर के पास तेंदुए के पैर के निशान देखे गए औऱ जंगल में बच्ची के शरीर के कुछ अंग इधर-उधर बिखरे मिले। मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के बम्हनी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार सबेलाल की 9 वर्षीय बेटी रानी मंगलवार शाम को पड़ोस में अपनी सहेली के घर खेलने गयी थी। कुछ देर खेलने के बाद जब वह घर के लिए निकली तो घर नहीं पहुंची। सहेली के परिजन सोचते रहे कि रानी अपने घर चली गई और रानी के घरवाले सोचते रहे कि रात होने के कारण वह अपनी सहेली के घर रुक गई। मगर जब पता चला कि बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी पतासाजी शुरू की गई। परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर दिनभर बच्ची को ढूंढते रहे मगर कही पता नहीं चला। गुरुवार को बच्ची के गुम होने की जानकारी सिटी कोतवली और जिला प्रशासन को दी गयी। जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस और वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर जांच में जुट गई। मामला मासूम बच्ची से जुड़ा होने के कारण एसपी पारुल माथुर और एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने भी खुद मौके पर पहुंचकर बच्ची के संबंध में जानकारी ली और जांच टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वन विभाग की टीम को जांच में बच्ची के घर के नजदीक तेंदुए के पैर के निशान मिले। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त जांच टीम ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से जंगल में बच्ची की खोजबीन शुरू की। टीम को जंगल में बच्ची के शरीर के अंग और कपड़े बरामद हुए। वहीं एक पेड़ पर तेंदुए के पैर के निशाने मिले। अधिक जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि बच्ची के गुम होने की सूचना मिलने पर पहले क्राइम दृष्टिकोण से जांच शुरू की गई। मगर वन विभाग द्वारा तेंदुए के पैर के निशान की पुष्टि के बाद दिशा बदलकर जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि तेंदुए द्वारा बच्ची का शिकार किया गया इसकी पुष्टि हो गई है। बच्ची के घर और पड़ोसी के घर के बीच की दूरी महज 300 मीटर है। इसी बीच रास्ते से तेंदुआ बच्ची को उठाकर जंगल ले गया और फिर उसका शिकार कर लिया। फि लहाल सिटी कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...