Google Analytics Meta Pixel शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर बनेगा पुस्तकालय - Ekhabri.com

शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर बनेगा पुस्तकालय

मुख्यमंत्री को ठेठरी-खुरमी और अन्य छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौलकर किया गया सम्मानित,सामाजिक संगठनों की मांग पर 1.60 करोड़ रूपए की स्वीकृति/ मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज और संगठनों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

रायपु-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर के रेस्ट हाउस में विभिन्न समाजों के प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री का अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा ठेठरी-खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौलकर उन्हें सम्मानित किया गया। औषधी विक्रेता संघ की ओर से मुख्यमंत्री को छायाचित्र भेंट किया गया। सतनामी समाज नवागढ़ और पामगढ़ द्वारा देशभर में हुए सर्वे में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर श्री भूपेश बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों के मुलाकात के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की मांग पर एक करोड़ 60 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने शिवरीनारायण में उपन्यासकार ठाकुर जगमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकुर जगमोहन सिंह प्रसिद्ध उपन्यासकार के साथ ही शिवरीनारायण के तहसीलदार भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने ठाकुर समाज द्वारा जांजगीर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कलेक्टर को जगह का अवलोकन कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सिक्ख समाज को पामगढ़ विकासखंड के गुरूद्वारे में धर्मशाला निर्माण के लिए 20 लाख रूपए और घाट निर्माण की भी स्वीकृति दी। इसी प्रकार स्वर्णकार समाज को सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, नायक बंजारा समाज को सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रूपए की मंजूरी दी। इसी प्रकार केशरवानी समाज की धर्मशाला उन्नयन के लिए 20 लाख रूपए, राहौद में देवांगन समाज की धर्मशाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण और केसला में शाकंभरी भवन के लिए 10-10 लाख रूपए, सतनामी समाज की मांग पर शिवरीनारायण में सामाजिक भवन और केंवट निषाद समाज के छात्रावास भवन के लिए 25-25 लाख रूपए, सत्गुरू सेवा समिति पामगढ़ को सांस्कृतिक भवन और मंच निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी दी। इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदु बंजारे, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री अटल श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री ने परशुराम चौक के नामकरण और गुरू घासीदास सतगंवा मेला समिति द्वारा मेला स्थल पर सौंदर्यीकरण की बात पर सहमति व्यक्त की। यादव समाज के भवन और स्कूल की मरम्मत और पामगढ़ ब्लॉक के रींवा गांव में पहुंच मार्ग सारथी समाज के लिए मुक्तिधाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कुर्मी समाज द्वारा सरदार पटेल चौक बनाने की मांग और राहौद को तहसील बनाने की मांग पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच दिनों तक जारी रहेगी उठापटक

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...