जिंदगी एक आईसक्रीम की तरह है, अगर सही समय में इसका स्वाद नहीं चखे, यानि महसूस नहीं किए तो उपयोग की नहीं रह जाती। यही कारण है दोस्तों कहा जाता है कि जिन्दगी को हर पल जीना चाहिए। क्या पता कल कैसा दिन हो, तो जो समय और सुकून आप आज महसूस कर सकते हो उसे बेकार नहीं जाने देना चाहिए और उसका जरूर उपयोग करना चाहिए। छोटी-छोटी खुशी भी आपको खुशी और तसल्ली दे सकती है, बस जरूरत है उसका सही वक्त पर महसूस करने की।










