Google Analytics Meta Pixel गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा-विदेशी मां का बेटा राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता - Ekhabri.com

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने कहा-विदेशी मां का बेटा राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

चीनी सैनिकों के साथ भारतीय सैनिकों की झड़प को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने निशाना साधा। राहुल का नाम लिए बिना कहा कि चाणक्य ने भी लिखा है कि विदेशी मां से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। यह डीएनए की समस्या है। उन्होंने यह बयान सोमवार देर रात विक्रम शोध पीठ उज्जैन और एक निजी विश्वविद्यालय के संयुक्त कार्यक्रम में दिया। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह चारण-भाट की भाषा है। मुंतशिर ने मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से भी मुलाकात की।

Read Also  मशहूर गायक केके का कोलकाता में आखरी लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पड़ा दिल का दौरा, 53 साल की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया


 

 

शोध पीठ के राष्ट्रीय विमर्श में आए मुंतशिर ने कहा कि अभी हमने चीन को भगाया। हमें दुख होता है, जब एक निहायत गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चीन के सैनिकों से पिट गए। इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कोई कैसे कर सकता है, पर मैं उसे क्या दोष दूं, मैंने चाणक्य को पढ़ा है। मुंतशिर ने कहा कि भारत वर्ष में अनेक शूरवीर हुए, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। हमें उन्हें अपना आदर्श बनाना होगा। हम जो जीता वही सिकंदर कहावत क्यों कहते हैं? हम जानते हैं कि सिकंदर विदेशी आक्रांता था। हमें यही पढ़ाया गया कि सिकंदर विश्व विजय करते हुए भारत आया और पोरस को हराकर यहां से गया, लेकिन वास्तविकता यह है कि उसे यहां से खदेड़ दिया गया। हमें जो जीता वही सिकंदर नहीं, बल्कि जो जीता वही विक्रमादित्य बोलना चाहिए।

 

 

उधर, मुंतशिर के बयान पर युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने ट्वीट किया कि गृहमंत्री से मुलाकात और उसके बाद आपत्तिजनक बयान। मनोज मुंतशिर जी, कलाकार हैं, कलाकार ही रहिए, भाजपा के एजेंट मत बनिए। नफरत फैलाकर देश को तोड़ना देशभक्ति नहीं हो सकती है। सलाह दे रहा हूं, सुधर जाइए। नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो। बता दें कि राहुल गांधी ने कहा था कि चीन के सैनिक भारतीय सैनिकों को पीट रहे हैं, लेकिन उस पर कोई बात नहीं हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...