श्रीकाशी विश्वनाथ के धाम को भव्य स्वरूप देने के बाद अब यहां के प्रसाद का भी अपना ब्रांड होगा। संभव है बनारस के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रसाद बनाने का जिम्मा मिले। इस साल करीब सवा सात करोड़ लोग मंदिर आए हैं। चढ़ावा व दान भी कई गुना बढ़ते हुए सौ करोड़ के पार जा चुका है। मंदिर की ओर से बिक्री से भक्तों को गुणवत्तायुक्त, शुद्ध प्रसाद तो मिलेगा ही हजारों महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। यहां के प्रसाद को सनातन धर्म की आस्था से जुड़े शीर्ष देवालय की पहचान से जोड़ा जाएगा।
बाबा को अर्पित किए जाने वाले भोग-प्रसाद के चयन में विशिष्टता के साथ धर्म शास्त्रीय विधान का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए धर्म शास्त्रियों से विचार-विमर्श करने के साथ धर्म शास्त्रों से भी उद्धरण लिए जाएंगे। प्रसाद में लड्डू, पेड़ा या और क्या हो सकता है, इस पर निर्णय लिया जाएगा। प्रसाद डाक से भी मंगाए जाते हैं। इस कारण टिकाऊपन पर भी ध्यान है। धाम में दो स्थानीय वेंडरों के जरिये लाल पेड़ा और लड्डू प्रसाद के तौर पर बेचा जा रहा है।
महिला स्वयं सहायता समूहों से भी मेवा का लड्डू बनवाकर बिक्री की जा रही है। हालांकि ज्यादातर श्रद्धालु परिसर के बाहर की दुकानों से पेड़ा आदि मिष्ठान खरीदकर बाबा को अर्पित करते हैं। इनकी गुणवत्ता को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। समस्त बिदुओं को केंद्र में रखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से तिरुपति बालाजी, शिरडी साईं मंदिर समेत देश के ख्यात देवालयों में बंटने वाले प्रसादों का अध्ययन किया जा चुका है। हाल ही में पटना स्थित महावीर मंदिर के ट्रस्टी आचार्य किशोर कुणाल से भी वार्ता हुई है। वहां प्रसाद रूप में नैवेद्यम दिया जाता है, जिसे तिरुपति के विशेषज्ञ तैयार करते हैं। इसे बेसन, चीनी, काजू-किशमिश, हरी इलायची, कश्मीरी केसर व अन्य फ्लेवर मिलाकर घी में पकाया जाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...