Google Analytics Meta Pixel 15 जनवरी से शुरू होगा माघी मेला, 45 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से पहुंचेंगे संत-महात्माओं - Ekhabri.com

15 जनवरी से शुरू होगा माघी मेला, 45 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से पहुंचेंगे संत-महात्माओं

प्रयागराज। संगम नगरी में वर्ष 2027 का माघ मेला 15 जनवरी से शुरू होगा। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम तट पर करीब 45 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में देशभर से संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मकर संक्रांति के स्नान पर्व के साथ मेले का शुभारंभ होगा और इसी के साथ संगम की रेती पर कल्पवास की परंपरा भी शुरू हो जाएगी। संगम तट पर शुरू होगा कल्पवास माघ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक माह तक संगम तट पर रहकर कल्पवास करेंगे। कल्पवासी गृहस्थ जीवन से दूरी बनाकर जप, तप, ध्यान, स्नान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ में समय बिताते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ मास में संगम तट पर साधना और स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।

 

संतों के साथ बड़ी संख्या में गृहस्थ श्रद्धालु भी कल्पवास के लिए संगम की रेती पर डेरा डालेंगे। यह अवधि श्रद्धालुओं के लिए आस्था, साधना और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ी होगी। मकर संक्रांति से होगी मेले की शुरुआत 15 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के स्नान पर्व के साथ माघ मेले का औपचारिक शुभारंभ होगा। इस दिन सूर्य के उत्तरायण होने के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस दौरान मकर राशि में सूर्य, बुध और राहु का संचरण रहेगा। इसके चलते बुधादित्य योग का संयोग बनने की बात कही गई है। वहीं सिंह राशि में मंगल और गुरु के संचरण से अमृत योग बनने का उल्लेख किया गया है। इन्हीं विशेष ज्योतिषीय संयोगों के चलते वर्ष 2027 के माघ मेले को धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है।

Read Also  रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट हुआ महंगा, Wi-Fi सुविधा के लिए भी करनी होगी जेब ढीली

 

 

छह प्रमुख स्नान पर्व बनेंगे आकर्षण माघ मेले के दौरान छह प्रमुख स्नान पर्व होंगे। इन पर्वों पर संगम में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की परंपरा है। 15 जनवरी 2027 — मकर संक्रांति 22 जनवरी 2027 — पौष पूर्णिमा 6 फरवरी 2027 — मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2027 — वसंत पंचमी 20 फरवरी 2027 — माघी पूर्णिमा 6 मार्च 2027 — महाशिवरात्रि इनमें मौनी अमावस्या और माघी पूर्णिमा जैसे प्रमुख स्नान पर्वों पर संगम तट पर विशेष धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी

 

 

आस्था और साधना का बड़ा केंद्र बनेगा संगम माघ मेला सनातन परंपरा में आस्था, साधना और धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ा प्रमुख आयोजन माना जाता है। श्रद्धालु संगम में स्नान के साथ पूजा-पाठ, ध्यान और जप-तप करते हैं। कल्पवास की परंपरा भी इसी धार्मिक साधना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वर्ष 2027 में विशेष ज्योतिषीय संयोगों के बीच आयोजित होने वाला यह माघ मेला श्रद्धालुओं के लिए खास माना जा रहा है। 15 जनवरी से शुरू होकर 6 मार्च के महाशिवरात्रि स्नान तक संगम तट पर धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला जारी रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से मिली मंजूरी

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *