रायपुर, 27 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राज्य शासन और जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं। कठिन परिस्थितियों के बीच अब तक 16,074 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। बस्तर और बीजापुर जिलों के दुर्गम क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों की भी मदद ली गई।
27 सितंबर 2026 की स्थिति के अनुसार प्रदेश के 571 गांवों के 22,377 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से 173 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जहां 17,540 लोगों को आश्रय दिया गया है। राहत शिविरों में प्रभावित लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार राहत शिविरों का संचालन जारी रखा जा रहा है और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीमें लगातार काम कर रही हैं।
बाढ़ के कारण प्रदेश में 199 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 1,155 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रभावित मकानों और अन्य संपत्तियों को हुई क्षति का राजस्व अमले द्वारा सर्वेक्षण और आकलन किया जा रहा है। पात्र प्रभावित परिवारों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 (RBC 6-4) के प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी जारी है।
प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 8 जनहानि और 172 पशुहानि की सूचना सामने आई है। संबंधित जिला प्रशासन को सभी मामलों में नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य शासन द्वारा बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना, राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना और बाढ़ से हुई क्षति का जल्द आकलन कर पात्र परिवारों को समयबद्ध आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...