भिलाई। दुर्ग-भिलाई पुलिस ने जामुल थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में लिप्त युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से भारी मात्रा में अल्फाजोलम टैबलेट और कैश बरामद हुआ। आरोपी अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर नशीली दवाइयां बेच रहा था।
पुलिस को शनिवार शाम सूचना मिली कि मंगल बाजार छावनी क्षेत्र में दो युवक सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स के सामने नशीली गोलियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। मौके पर दबिश देने पर दोनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
जांच में आरोपी ने अपना नाम बिसनाथ बाघ (23) निवासी राजीव नगर बताया। उसके पास से 2760 अल्फाजोलम टैबलेट और 2200 रुपए बरामद हुए। वहीं नाबालिग साथी के पास से 45 टैबलेट, 500 रुपए और 2 मोबाइल जब्त किए गए। कुल मिलाकर 2805 टैबलेट और 4200 रुपए कैश बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 14,485 रुपए आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ धारा 21(बी) और 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास के तहत क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे के कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...