Google Analytics Meta Pixel स्क्रब से बनाएं त्वचा को खूबसूरत - Ekhabri.com

स्क्रब से बनाएं त्वचा को खूबसूरत

रायपुर। सर्दी के मौसम में स्किन काफी खराब हो जाती है। समय समय पर स्क्रब कर आप त्वचा मे जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन के अनुसार स्क्रब का चुनाव करें। अलग अलग स्किन के अनुसार आप चाहें तो स्क्रब बना भी सकते हैं।

ड्राई स्किन के लिए फेस स्क्रब

3-4 टेबलस्पून छाछ, 2 टेबलस्पून ओटमील. छाछ और ओटमील को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं. सूखने पर स्क्रब करते हुए गुनगुने पानी से धोएं.

आल्मंड स्क्रब

2 टेबलस्पून नरिशिंग क्रीम, 1 टेबलस्पून आल्मंड ऑयल. नरिशिंग क्रीम में आल्मंड ऑयल डालकर अच्छी तरह से फेंटें. चेहरे पर लगाकर सूखने दें. हल्का सूखने पर स्क्रब करते हुए हटाएं. पहले गुनगुने पानी से धोकर पेस्ट हटाएं, फिर ठंडे पानी से चेहरा ज़रूर धोएं.

नॉर्मल स्किन के लिए स्क्रब

ऑरेंज स्क्रब
2 टेबलस्पून संतरे के छिलके का पाउडर, 2 टीस्पून ओटमील, 2 टेबलस्पून कोल्ड क्रीम. सारी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं. जब यह पेस्ट हल्का सूख जाए, तो स्क्रब करें. गुनगुने पानी से धो लें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा ज़रूर धोएं.

लेमन स्क्रब

1 टीस्पून बार्लि का पाउडर, 2 टीस्पून नींबू का जूस, 1 टीस्पून दूध. सभी सामग्री को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं. चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. स्क्रब करते हुए हटाएं. गुनगुने पानी से धोएं.

आल्मंड स्क्रब

1 टेबलस्पून ओटमील, 1 टीस्पून आल्मंड ऑयल. दोनों को मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं. स्क्रब करते हुए हटाएं. गुनगुने पानी से धो लें.

पैची स्किन के लिए फेस स्क्रब

मिल्क पाउडर स्क्रब

1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर, 1 टेबलस्पून ओटमील, 2 टेबलस्पून नींबू का रस. सभी सामग्री को मिलाकर चेहरे पर लगाएं. सूखने पर स्क्रब करते हुए हटाएं. गुनगुने पानी से धो लें. अब चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें.

Read Also  मुख्यमंत्री के हाथों लाभान्वित होकर हितग्राही हुए गदगद

एग स्क्रब

2 अंडे का पीला भाग, 1 कप आल्मंड या ऑलिव ऑयल, 1 केला, 2-3 बूंद नींबू का रस. अंडे के पीले भाग में ऑयल मिलाकर अच्छी तरह फेंटें. इसमें पके हुए केले को मैश करके मिलाएं. 2-3 बूंद नींबू का रस डालकर चेहरे व गर्दन पर लगाएं. 30 मिनट बाद पहले गुनगुने, फिर ठंडे पानी से धोएं. इस स्क्रब से चेहरे के दाग़-धब्बे जल्दी कम होते हैं.

हनी फेस स्क्रब

2 टीस्पून मिल्क पाउडर, 1 टीस्पून शहद, 2 टेबलस्पून पीच का पल्प (पीच की जगह ख़ुबानी भी ले सकते हैं), 1 टीस्पून नींबू का रस. मिल्क पाउडर में शहद व पीच मिलाएं. चेहरे व गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं और इस पानी से चेहरा धोएं. चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें.

आल्मंड-मिल्क फेस स्क्रब

250 ग्राम पिसे हुए बादाम, 100 मि.ली. दूध. बादाम और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. गुनगुने पानी से चेहरा धोकर बादाम तेल से चेहरा मसाज करें. इस स्क्रब से दाग़-धब्बे जल्दी दूर होते हैं और रंगत भी निखरती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

Ekhabri Breaking: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा, देश के भविष्य के आगे झुकी मोदी सरकार

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

By Reporter 5 / July 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...