Google Analytics Meta Pixel सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ बनाना, हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री

पीएससी के संबंध में शिकायत मिलने पर करायी जायेगी
जांच, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: श्री बघेल

रायपु- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, इसे देखते हुए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का काम किया। हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी और उनके सिंचाई कर की बकाया राशि माफ की। छत्तीसगढ़ देश मेें किसानों को उनकी उपज का सर्वाधिक मूल्य देने आज अग्रणी राज्य है। बीते पांच साल में राज्य सरकार ने सभी तबके के उत्थान के लिए काम किया है। हमने अपनी योजनाओं में किसानों, आदिवासियों के साथ ही श्रमिकों, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए फोकस रखा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी समस्या जो मेरे सामने थी वो 40 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे थे, 41 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार थे और 47 प्रतिशत 15 से 59 वर्ष की महिलाएं एनीमिया से ग्रसित थे। सबसे पहले चुनौती इन समस्याओं से निपटने की थी, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आज 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के माध्यम से दो लाख से अधिक बच्चे कुपोषण से बाहर आए है और डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं एनीमिया से मुक्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रूपए तक इलाज कर रहे हैं। लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत 72 प्रतिशत छूट पर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है।
बस्तर अंचल की समस्या और चुनौती को हमने स्वीकार करते हुए वहां विकास, विश्वास और सुरक्षा की नीति अपनाई। हमारी सरकार ने वनांचल के लोगों की आमदनी बढ़ाने के लिए मछली पालन, लाख पालन, मधुमक्खी पालन को कृषि का दर्जा दिया है। लघु वनोपजों के साथ ही कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के साथ ही मिलेट प्रोसेसिंग की भी शुरूआत की गई। कांकेर में एशिया का सबसे बड़ा मिलेट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज नक्सलियों का दायरा सिमट गया है। बस्तर अंचल में बंद सैकड़ो स्कूलों को खोलने की बड़ी पहल हमने की है, जिससे भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच दूरस्थ अंचलों तक बढ़ाने के लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरूआत की, क्योंकि हमें पता था लोग क्लीनिक जाए या न जाए लेकिन बाजार जरूर जाते है, तो हमने क्लीनिक को ही बाजार में ले गए। पहले तो इसके लिए सरपंचों द्वारा जगह उपलब्ध भी नहीं कराया जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली। इससे होने वाले फायदे के बारे में पता चला। बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में पहले लोगों को बीपी, शुगर की बीमारी क्या होती है, इससे वे अनजान थे, परंतु हाट बाजार क्लीनिक के माध्यम से न सिर्फ वहां के लोगों में व्याप्त बीमारी का पता चला जबकि उन बीमारियों का इलाज भी संभव हो सका। इसी का परिणाम है कि आज एक करोड़ 86 लाख से अधिक प्रदेशवासियों द्वारा इस योजना का लाभ मिला है। बस्तर में मलेरिया का प्रकोप फैला हुआ था, जिसे मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के द्वारा दूर किए हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएससी की परीक्षा देने वाले किसी भी एक अभ्यर्थी ने अब तक शिकायत नहीं की है। यदि किसी तरह की कोई भी शिकायत आती है या किसी अभ्यर्थी द्वारा एक भी शिकायत की जाती है तो हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच कराएंगे। जब आप योग्य हैं, आप परीक्षा दे रहे हैं, आप पात्रता रखते हैं तो उसका लाभ आपको निश्चित रूप से मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं छत्तीसगढ़ के अपने बच्चों के साथ हूं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा किसी भी तरह के बहकावे में ना आए, अपनी तैयारी मेहनत और लगन से करते रहे, यदि कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच करेंगे और यदि कोई दोषी है तो उस पर जरूर कार्रवाई होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *