रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को लेकर चल रहे सख्त अभियानों के बीच कवर्धा से एक बड़ी सफलता सामने आई है। वन विकास निगम और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन्यजीव संरक्षण को लेकर लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कवर्धा परियोजना मंडल द्वारा की गई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
वन विकास निगम के बोड़ला परियोजना क्षेत्र अंतर्गत भलपहरी बीट के जंगल में शिकारियों द्वारा जाल बिछाकर लगभग तीन वर्ष के नर चीतल का शिकार किया गया था। शिकार के बाद आरोपी उसके मांस को पकाकर बांटने की तैयारी में थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध घेराबंदी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
शिकार से जुड़ी सामग्री जब्त
कार्राई के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से करीब 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, नायलॉन की रस्सी, तीन कुल्हाड़ियां, स्टील के तार, लकड़ी के फंदे और खून से सना थैला जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सघन निगरानी से मिल रही सफलता
वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, मजबूत सूचना तंत्र और विशेष निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के चलते वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है और अवैध शिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
सरकार का सख्त संदेश
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार या प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी वन अपराध की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायगढ़। “आपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से 34 पैकेट में रखा 34.865 किलो गांजा एक टाटा सफारी, और दो हुंडई...