Google Analytics Meta Pixel ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: बंगाल में फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन, लगेगा मुफ्त टीका - Ekhabri.com

ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: बंगाल में फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन, लगेगा मुफ्त टीका

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्य सरकार राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों को कोरोना का वैक्सीन फ्री लगवाएगी. ममता ने कहा है कि राज्य सरकार इसके लिए व्यवस्था कर रही है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ममता सरकार का ये बड़ा ऐलान माना जा रहा है. बता दें कि देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है. इससे पहले ममता बनर्जी ने अपने राज्य के लोगों को कोरोना का वैक्सीन मुफ्त में लगवाने का फैसला किया है. हालांकि 16 जनवरी से शुरू होने वाला टीकाकरण चुनिंदा लोगों के लिए है. इसमें स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर, 50 साल से ज्यादा उम्र के वैसे लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, शामिल हैं. केंद्र सरकार ने अबतक ये नहीं कहा है कि इन लोगों से पैसे लिए जाएंगे या नहीं.  इस बीच दिल्ली समेत कई राज्य मांग कर चुके हैं कि देशवासियों को कोरोना का टीका मुफ्त में लगना चाहिए. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने भी वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आई तो सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन मुफ्त में लगाया जाएगा.
-विधानसभा से पहले मुफ्त कोरोना वैक्सीन का ऐलान
294 सदस्यों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए भी इसी साल अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं. इस लिहाज से ममता की इस घोषणा का खासा महत्व है. सीएम ममता बनर्जी ने बयान जारी कर कहा, मुझे ये घोषणा कर खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के सभी लोगों को बिना किसी खर्चे के कोरोना का वैक्सीन लगाने की व्यवस्था कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...