राजधानी के गांधी उद्यान में विशेष फल, फूल एवं सब्जियों की लगेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी, बोनसाई का रहेगा विशेष आकर्षण
मुख्यमंत्री बघेल प्रदर्शनी का 7 जनवरी को करेंगे शुभारंभ
रायपुर- राजधानी में तीन दिनों तक मौसमी तथा विशेष प्रजाति के फूलों, फलों तथा सब्जियों का संगम होगा। गांधी उद्यान में 7 से 9 जनवरी तक तीन दिवसीय विशेष फल, फूल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इसमें विशेष रूप से कट फ्लावर, पिनसुटिया विशेष रूप से प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही विशेष इंडोर प्लांट, एरीका पॉम, स्नेक प्लॉन्ट्स का भी शामिल रहेंगे। इस प्रदर्शनी में 5 से 50 वर्ष तक के आयु के बोनसाई आकर्षण के केन्द्र रहेंगे। यह प्रदर्शनी उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम रायपुर और निजी संस्था ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट किस्मों के फल, फूल एवं सब्जियों के लिए किसानों को पुरस्कृत भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 7 जनवरी को शाम 5 बजे इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे तथा खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदर्शनी का समापन 9 जनवरी को नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। प्रदर्शनी में जशपुर में किए गए चाय, रायगढ़ में काजू, बस्तर और रायगढ़ में ऑयल पॉम की खेती, दुर्ग, राजनांदगांव, रायपुर और महासमुंद की किए जाने वाले ड्रेगन फ्रूट के किसान अपनी फसलों को प्रदर्शित करेंगे। ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ के सचिव श्री मोहन वार्ल्यानी से दी गई जानकारी के अनुसार इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के प्रकृति प्रेमियों को विभिन्न प्रकार के विशेष फूल डच गुलाब, गेन्दा, ग्लेेडोलाई, सेंवती, डेहलिया के अतिरिक्त जरबेरा, फ्लाक्स बर्बीना, कारनेशन, एनथोरियम, एलकोनिया, लीली, बर्ड ऑफ प्राइड, पम्पास, बटन बॉमस, इत्यादि किस्मों के मौसमी फूलों की झलक मिलेगी।प्रदेश के किसानों द्वारा उन्नत किस्मों के फलों और सब्जियों के पौधे एवं बीज विक्रय के लिए उपलब्ध होगी। साथ ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गमलों एवं छत पर सब्जी उगाने की विधि एवं जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा रोपण योग्य पौधे न्यूनतम मूल्य पर विक्रय के लिए उपलब्ध होगी। इस प्रदर्शनी में स्टॉलों में औषधीय पौधों का प्रदर्शन एवं उनके औषधीय गुणों की जानकारी के साथ-साथ औषधीय पौधे निःशुल्क प्रदान की जाएगी। लोग स्टॉलों में कृषि उत्पाद, गृह वाटिका के लिए आवश्यक उपकरण, खाद, बीज और पौधे भी खरीद सकते है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...