बीजापुर जिले में नक्सलियों का आतंक बदस्तूर जारी है। शुक्रवार सुबह सात बजे के 12 से 15 हथियारबंद माओवादियों ने गिट्टी से भरे एक टिप्पर को किया आग के हवाले किया गया। थानाक्षेत्र कुटरू से सात किलोमीटर दूर ग्राम केतूलनार के बरगापारा में हुए इस घटना से लोगो में दहशत है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। एएसपी पंकज शुक्ला ने बताया कि कुटरू से फोर्स रवाना की गई है। गिट्टी से भरी टिप्पर वाहन को आग लगाने के बाद माओवादियों ने ड्राइवर और कन्डेक्टर से गहन पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया है। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि वाहन के चालक व परिचालक से बात करने पर ही सही जानकारी मिल मिल पायेगी कि गिट्टी किस काम से कुटरू में लाई जा रही थी। टिप्पर वाहन जगदलपुर निवासी विजय की है। गुरुवार को भी नक्सलियों ने जिले के पामेड़ थाना से लगे चिंतावागु नदी में सॉइल टेस्टिंग मशीन को आग के हवाले किया था।










