उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने सभी अभिभावकों से बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का किया आह्वान
रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया से बचाव के लिए सात जिलों में चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन अभियान को भी सक्रिय सहभागिता से सफल बनाने की अपील संबंधित जिलों के लोगों से की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत और फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. जी.जे. राव भी शुभारंभ कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने दोनों अभियानों का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य शासन फाइलेरिया रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज से सात जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, महासमुंद और मुंगेली में सामूहिक दवा सेवन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 21 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वेक्टरजनित रोगों के उन्मूलन के लिए हम गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। श्री सिंहदेव ने उम्मीद जताई कि केंद्र स्तर, राज्य स्तर, विकासखंड स्तर और ग्राम स्तर पर किए जा रहे समन्वित प्रयासों से राज्य से फाइलेरिया का सम्पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित होगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज राज्य के सभी जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाज़ॉल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया गया। आज़ दवा खाने से छूट गए बच्चों को 17 अगस्त को माप-अप दिवस पर इसका सेवन कराया जाएगा। प्रदेश भर में बच्चों को दवा खिलाने के लिए 48 हजार 717 शि़क्षकों और 45 हजार 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का कुपोषण मुक्त भारत एवं एनीमिया मुक्त भारत में अहम योगदान है।फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सेंसिटाइज किया गया है। इसकी दवा के सेवन से प्रतिकूल घटना होने की संभावना बहुत कम होती है। जिन लोगों में कृमि या फाइलेरिया के परजीवी होते हैं, आमतौर पर उन्हें ही जी मिचलाने, पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त, थकान जैसे साइड इफेक्टस होते हैं। किसी भी तरह की प्रतिकूल घटना से निपटने सभी स्तर के अधिकृत अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। अभियान के तहत सात जिलों के 67 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...