Google Analytics Meta Pixel प्रदेश के 7 जिलों में फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान, 67 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी दवा - Ekhabri.com

प्रदेश के 7 जिलों में फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान, 67 लाख से अधिक लोगों को खिलाई जाएगी दवा

उप मुख्यमंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का किया वर्चुअल शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री  सिंहदेव ने सभी अभिभावकों से बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का किया आह्वान

रायपुर- उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस तथा फाइलेरिया से बचाव के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को कृमिनाशक दवा खिलाने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया से बचाव के लिए सात जिलों में चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन अभियान को भी सक्रिय सहभागिता से सफल बनाने की अपील संबंधित जिलों के लोगों से की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान, राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.आर. भगत और फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. जी.जे. राव भी शुभारंभ कार्यक्रम में ऑनलाइन मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने दोनों अभियानों का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य शासन फाइलेरिया  रोग के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राष्ट्रीय फाइलेरिया  उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज से सात जिलों दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, महासमुंद और मुंगेली में सामूहिक दवा सेवन अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान 21 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार सभी लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। वेक्टरजनित रोगों के उन्मूलन के लिए हम गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। श्री सिंहदेव ने उम्मीद जताई कि केंद्र स्तर, राज्य स्तर, विकासखंड स्तर और ग्राम स्तर पर किए जा रहे समन्वित प्रयासों से राज्य से फाइलेरिया का सम्पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित होगा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज राज्य के सभी जिलों में एक वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाज़ॉल 400 मि.ग्रा. की गोली का सेवन कराया गया। आज़ दवा खाने से छूट गए बच्चों को 17 अगस्त को माप-अप दिवस पर इसका सेवन कराया जाएगा। प्रदेश भर में बच्चों को दवा खिलाने के लिए 48 हजार 717 शि़क्षकों और 45 हजार 374 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का कुपोषण मुक्त भारत एवं एनीमिया मुक्त भारत में अहम योगदान है।फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सेंसिटाइज किया गया है। इसकी दवा के सेवन से प्रतिकूल घटना होने की संभावना बहुत कम होती है। जिन लोगों में कृमि या फाइलेरिया के परजीवी होते हैं, आमतौर पर उन्हें ही जी मिचलाने, पेट में हल्का दर्द, उल्टी, दस्त, थकान जैसे साइड इफेक्टस होते हैं। किसी भी तरह की प्रतिकूल घटना से निपटने सभी स्तर के अधिकृत अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। अभियान के तहत सात जिलों के 67 लाख से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *