मंत्री द्वय श्री बृजमोहन अग्रवाल और श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजधानी रायपुर से मेडिकल टीम को समारोहपूर्वक किया विदा
रामभक्तों की सेवा कर और रामलला का आशीर्वाद लेकर लौटेगी मेडिकल टीम: श्री बृजमोहन अग्रवाल
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, सबसे ज्यादा गर्व हम ननिहाल वालों को: श्री श्याम बिहारी जायसवाल
सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफ सहित 50 लोग शामिल हैं मेडिकल टीम में
पूरे 45 दिन रहेगी यह टीम, इसके बाद इतने ही सदस्यों की एक और टीम भी जाएगी
रायपुर, 11 जनवरी, 2024 | रामकाज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम, सुंदर कांड की यह पंक्तियां इन दिनों पूरे देश में गूंज रही है। अयोध्या धाम में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होना है। इस पुनीत कार्य में हर कोई अपनी भागीदारी करना चाहता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ सहित 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए विदा किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ है। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या धाम में रहेगी और रामभक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।
मेडिकल टीम को विदा करने के अवसर पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 500 वर्ष बाद भगवान श्रीराम घर आ रहे हैं। यह इतनी शुभ घड़ी है कि हर कोई रामलला को देखने लालायित होगा। लाखों की संख्या में लोग रोज अयोध्या पहुँचेंगे। यह बहुत अच्छी बात है कि सत्य साईं अस्पताल की टीम वहां पहुंच रही है। टीम में जो चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ जा रहा है वो न केवल सेवा कार्य करेगा अपितु छत्तीसगढ़ के लिए रामलला का आशीर्वाद भी लेकर लौटेगा। अग्रवाल ने कहा कि सत्य साईं हास्पिटल छोटे बच्चों की मुस्कान वापस लाने का कार्य करता है। छोटी बच्चों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उनकी टीम रामलला के भक्तों का भी ध्यान रखेगी, यह बहुत सुंदर पहल है।
इस मौके पर अपने संबोधन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि श्रीराम हमारे भांजे हैं। 500 वर्ष बाद वो अपने घर अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं। भांजे के अपने घर में विराजमान होने की ननिहाल में जिस तरह की खुशी है उसके शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। सत्य साईं हास्पिटल ने अयोध्या धाम में भक्तों की सेवा के लिए जो पहल की है वो अनुकरणीय है। सेवा का कार्य कर रहे लोगों की सेवा करने से अच्छा कुछ नहीं है। लाखों छत्तीसगढ़वासी आपको इस पुनीत कार्य के लिए आशीष दे रहे हैं। रामलला की सेवा में उठाया गया आपका यह कदम स्तुत्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने अयोध्या धाम के लिए 300 टन सुगंधित चावल भेजने के लिए राइस मिलर्स एसोसिएशन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम की सेवा में लाखों हाथ उठ रहे हैं और इस सुंदर वातावरण से जो आनंद मिल रहा है उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...