कट्टरपंथियों, आतंकियों और पाकिस्तान की बात करने वालीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बदली-बदली नजर आ रही हैं। उन्हें जम्मू संभाग के डोगरा समुदाय और प्रदेश में रहने वाले हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों की चिंता सता रही है। तीन दिन पहले वह मुस्लिम बहुल पुंछ स्थित नवग्रह मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करतीं नजर आईं। इसके अलावा भी वह कई जगह जम्मू के आर्थिक-सामाजिक हितों की बात करती नजर आ रही हैं। पहली बार उन्हें कश्मीर और मुस्लिम केंद्रित सियासत से आगे बढ़ते हुए देखा जा रहा है। इस पर पीडीपी का कहना है कि महबूबा कश्मीरी, डोगरा, हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सबके हितों की चिंता करती हैं। वहीं, सियासत पर नजर रखने वाले इसे सीधे वोटों की सियासत से जोड़ रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर की सियासत पर पकड़ रखने वालों के लिए ही नहीं, आमजन के लिए भी महबूबा के रवैये में यह बदलाव हैरान करने वाला है। उन्होंने पहले कभी जम्मू संभाग में किसी मंदिर का दौरा किया हो या जलाभिषेक किया हो, यह किसी को याद नहीं है। कश्मीर में वह मां क्षीर भवानी के मंदिर गई हैं, लेकिन वहां वह श्रद्धालुओं से बातचीत तक या मेला प्रबंधों की समीक्षा तक सीमित रहती थीं। महबूबा ने बीते माह जम्मू के विभिन्न् कारोबारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और उनकी बात को सुना ही नहीं बल्कि अगले दिन उसके आधार पर प्रदेश व केंद्र सरकार को लताड़ा भी।
अपने राजौरी-पुंछ के हालिए दौरे और उसके बाद गत गुरुवार को जम्मू में पार्टी नेताओं की एक बैठक में महबूबा ने कहा कि भाजपा बेशक दावा करती है कि अगला मुख्यमंत्री जम्मू संभाग से होगा, डोगरा होगा, लेकिन जिस तरह से यहां बाहर से लोगों को बसाया जा रहा है, उससे अगला मुख्यमंत्री जम्मू का हिंदू-मुस्लिम या सिख नहीं बल्कि किसी अन्य राज्य से आकर जम्मू बसने वाला ही होगा। वह खुलेआम कह रही हैं कि स्थानीय अधिकारियों को प्रशासन में किनारे लगाया जा रहा है। वह यहां तक कहती हैं कि केंद्र सरकार चाहती तो जम्मू संभाग के किसी योग्य नागरिक को, डोगरा समुदाय के किसी प्रतिष्ठि नागरिक को प्रदेश का उपराज्यपाल बना सकती थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...