Google Analytics Meta Pixel मंत्री सिंहदेव दिल्ली रवाना, छग में सियायी सरगर्मी तेज, यह कहा टीएस ने... - Ekhabri.com

मंत्री सिंहदेव दिल्ली रवाना, छग में सियायी सरगर्मी तेज, यह कहा टीएस ने…

रायपुर। पंजाब में कांग्रेस द्वारा कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाए जाने से राजस्थान और छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी इसका असर पड़ता नजर आ रहा है. पंजाब के बाद अब इन दोनों राज्यों में भी कांग्रेस सरकार में असंतोष के सुर मुखर हो रहे हैं। राजस्थान में एक साल से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आमने-सामने हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव भी आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। हालांकि टीएस बाबा ने साफ का दिया कि वे अपनी बहन के जन्म दिवस के लिए दिल्ली जा रहे हैं। इसका राजनीति से कोई संबंध नहीं है पर सियासी गलियारों में तो धड़कनें तेज हो गई हैं। बहरहाल जो भी हो टीएस अपनी बहन के जन्म दिवस पर गए हैं या कारण कुछ और है यह तो आने वाला वक्त बताएगा। वहीं राजस्थान में नाम न छापने की शर्त पर पायलट के करीबी एक कांग्रेसी नेता ने एक अखबार से कहा कि उन्हें जल्द ही अच्छी खबर की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि पायलट ने पहले ही राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सप्ताह भर में बैठक की है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी आने वाले हफ्तों में एक दृढ़ निर्णय लेगी लेकिन, राजनीति पर नजर रखने वालों का कहना है कि राजस्थान में जमीनी स्थिति पंजाब से अलग है क्योंकि गहलोत का अभी भी पार्टी पर नियंत्रण है.
राजस्थान-छत्तीसगढ़ में राजनीतिक हलचल तेज
उन्होंने कहा कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पर नियंत्रण खो दिया था, जब नवजोत सिंह सिद्धू को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में ज्यादा गर्मा-गर्मी इसलिए थी क्योंकि अगले साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि राजस्थान में दिसंबर 2023 में चुनाव होने हैं. ऐसे में यहां ज्यादा राजनीतिक हलचल नहीं देखी जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के अचानक दिल्ली रवाना होने से यहां भी सियासी गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
असंतोष लोगों को शांत करने की जरूरत
वहीं, राजनीतिक विश्लेषक मनीष गोधा ने कहा गहलोत गांधी परिवार के भी बहुत करीब हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पंजाब की पुनरावृत्ति की संभावना नहीं है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी नेतृत्व को असंतुष्टों को शांत करने के लिए काम करना होगा क्योंकि समय खत्म हो रहा है. कांग्रेस के एक दूसरे वरिष्ठ नेता ने कहा कि पंजाब के बाद राहुल गांधी के राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पायलट ने शुक्रवार शाम राहुल से मुलाकात की और लंबी चर्चा की, जिससे कैबिनेट में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों की उम्मीदें बढ़ गईं।
अमरिंदर और गहलोत में बहुत बड़ा अंतर
पायलट के करीबी एक अन्य विधायक ने कहा कि पंजाब में पार्टी नेतृत्व ने जो किया है, उससे हमारा विश्वास बढ़ा है कि यहां भी बदलाव होंगे. वहीं, गहलोत के करीबी माने जाने वालों ने कहा कि अमरिंदर और गहलोत में बहुत बड़ा अंतर है. अमरिंदर मुख्यमंत्री पद के लिए दिल्ली की पसंद नहीं थे, जबकि गहलोत को दिल्ली बुलाया गया और सीएम के रूप में घोषित किया गया. इसके अलावा, गहलोत को राज्य में 100 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कई दिनों से घमासान
छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल का फॉर्मूला मुद्दे को लेकर बीते कई दिनों से घमासान जारी है। इसे लेकर 24 अगस्त को दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ के तीनों नेताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विवाद के बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा था कि जो राजनीतिक अस्थिरता की कोशिश कर रहे हैं, वे इसमें कभी भी कामयाब नहीं हो पाएंगे। हालांकि, पंजाब में अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद यहां एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...