रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में नाबालिग की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस वारदात में शामिल दो युवकों और एक विधि संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया है। मामला तब सामने आया जब प्रार्थी का पुत्र 26 अगस्त 2025 को गणेश पंडाल देखने निकला और वापस घर नहीं लौटा।
लगातार 11 दिनों तक की गई खोजबीन के बाद 6 सितंबर को उसका शव ग्राम कोटा के बड़े तालाब के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव पर गंभीर चोटों को देखकर पुलिस ने हत्या का अंदेशा जताया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में अपराध क्रमांक 373/2025 के तहत धारा 137(2), 103(1) बीएनएस में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने उच्चाधिकारियों और एण्टी क्राइम यूनिट को जांच के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, परिजनों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों की मदद ली।
जांच के दौरान पता चला कि मृतक को आखिरी बार विजय धीरज के साथ देखा गया था। पूछताछ में विजय ने कबूल किया कि उसने अपने साथी कुलदीप बंजारे और एक विधि संघर्षरत बालक के साथ मिलकर नाबालिग से अनाचार किया और राज खुलने के डर से उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 140(4), 61(2)(क) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस तिल्दा नेवरा नाबालिग हत्या मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय नागरिक दोषियों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...