Google Analytics Meta Pixel भारी पड़ेगा डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार - Ekhabri.com

भारी पड़ेगा डाक्टरों के साथ दुर्व्यवहार

चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ हिंसा रोकने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने एक मसौदा पेश किया है। इसके अनुसार मरीजों या उनके रिश्तेदारों द्वारा दुर्व्यवहार या हिसक व्यवहार करने पर डाक्टर इलाज करने से भी इन्कार कर सकेंगे। एनएमसी के मसौदा पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (पेशेवर आचरण) नियमन, 2022 के अनुसार किसी अस्पताल में मरीज या उसके तीमारदार द्वारा इलाज संबंधी रिकार्ड मांगे जाने पर संबंधित डाक्टर के पास उसे उपलब्ध कराने के लिए पांच दिन का समय होगा। पहले 72 घंटे में यह उपलब्ध कराना होता था। हालांकि, मेडिकल के लिए आपात स्थिति होने पर रिकार्ड उसी दिन उपलब्ध कराना होगा।
प्रस्तावित नियमों के अनुसार मरीज का इलाज करने वाला चिकित्सक अपने कार्यों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह और उपयुक्त फीस पाने का हकदार होगा। मरीज या उसके रिश्तेदार द्वारा दुर्व्यवहार या हिंसक व्यवहार करने पर डाक्टर मरीज का इलाज करने से इन्कार कर सकता है। मसौदा नियमन में यह भी कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान या ड्यूटी के बाद भी डाक्टरों के शराब या ऐसे किसी नशीले पदार्थ के सेवन को कदाचार माना जाएगा, जिससे उसके पेशे पर असर पड़ता हो।
एनएमसी के आचार एवं मेडिकल पंजीकरण बोर्ड के सदस्य डा. योगेंदर मलिक ने कहा कि पैसे नहीं मिलने पर डाक्टर इलाज से इन्कार कर सकते हैैं। यह नया प्राावधान जोड़ा गया है। हालांकि, यह सरकारी सेवा या आपात सेवा में शामिल डाक्टरों पर लागू नहीं होगा। यह भी कहा गया है कि डाक्टर यह अवश्य सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मरीज को बिना इलाज कराए वापस न जाना पड़े। पहली बार आपात स्थिति (इमरजेंसी) को ‘जीवन और अंग बचाने वाली प्रक्रिया” के रूप में परिभाषित किया गया है। पहले इमरजेंसी को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया था।
एनएमसी अपनी प्रस्तावित आचार संहिता में चिकित्सकों के आगे डाक्टर लिखे जाने को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक पंजीकृत चिकित्सक अपने नाम के पहले सिर्फ डा. यानी डाक्टर लिखने के बजाय ‘मेड डा.” (मेडिकल डाक्टर) लिख सकेंगे। एनएमसी के मसौदे के अनुसार पंजीकृत डाक्टरों को किसी दवा कंपनी या संबद्ध स्वास्थ्य क्षेत्र से पिछले पांच सालों में हुई कमाई या फायदे के संबंध में हलफनामा देना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले डाक्टरों को पर्ची पर अपने हस्ताक्षर के नीचे विशिष्ट पंजीकरण क्रमांक को प्रदर्शित करना होगा।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन्मदिन पर की विशेष पूजा

By User 6 / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जशपुर जिले के दोकड़ा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *