रायपुर, 23 जून 2026।नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में अब विकास और संवेदनशील प्रशासन की नई तस्वीर सामने आ रही है। जिले के जगरगुंडा तहसील के अंदरूनी गांवों में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से ‘मिशन दृष्टि’ के तहत 42 मोतियाबिंद मरीजों का सफल और निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। इस पहल ने ग्रामीणों के जीवन में अंधेरे को खत्म कर नई रोशनी भर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दुर्गम रास्तों को पार करते हुए घर-घर सर्वे किया और जरूरतमंद मरीजों की पहचान की। सभी मरीजों को विशेष वाहनों से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां सिविल सर्जन डॉ. एम.आर. कश्यप और नेत्र सर्जन डॉ. खुशबू देवांगन की निगरानी में सफल सर्जरी की गई।
इस अभियान की सबसे भावुक कहानी गेड़ापार गांव के निवासी माड़वी मुये की रही, जिनकी दोनों आंखों का सफल ऑपरेशन हुआ। पिछले तीन महीनों से धुंधली दृष्टि के कारण परेशान माड़वी अब फिर से साफ देख पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें नया जीवन मिला है।
अस्पताल से छुट्टी के दौरान मरीजों को फल वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। सभी मरीजों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने अपील की है कि ग्रामीण अपने आसपास के अन्य जरूरतमंद लोगों को भी इलाज के लिए प्रेरित करें।
नक्सल गतिविधियों में कमी के बाद सुकमा में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार जिले की बदलती तस्वीर को दर्शाता है। अब ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर शहरों की ओर नहीं जाना पड़ रहा, बल्कि सरकारी योजनाएं उनके दरवाजे तक पहुंच रही हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...