मवेशियों के इलाज के लिए अब गौठानों में पहुुंचेगे मोबाईल वेटनरी वाहन

सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेयरी उद्योग को दिए जा रहे प्रोत्साहन से दूध के उत्पादन में 50 हजार लीटर की वृद्धि हुई है। उन्होंने सर्व यादव समाज से राज्य शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर डेयरी सेक्टर को मजबूत करने का आव्हान किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में यादव समाज को सामाजिक भवन के लिए जमीन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री बघेल का चांदी का मुकुट तथा गजमाला पहनाकर तथा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा और बैलगाड़ी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न विधानसभाओं में भेंट-मुलाकात के दौरान यादव समाज सहित सभी समाजों को रियायती दर पर जमीन तथा भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सामाजिक भवन होने से विभिन्न समाजों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए खेती-किसानी, पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित कर वहां महिलाओं और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हाल ही में टाटा टेक्नालाजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन के लिए 1188 करोड़ रूपये की परियोजना का एमओयू किया गया है। इन आईटीआई में युवाओं को आधुनिक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को आसानी से रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री रमेश यदु ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि मुंगेली और भाटापारा में यादव समाज का भवन बनकर तैयार हो गया है। अंबिकापुर सहित अनेक स्थानों पर मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार जमीन समाज को आबंटित कर दी है। इस अवसर पर यादव समाज के सर्वश्री अटल बिहारी यादव, केनूराम यादव, देवनारायण यादव, सुशील यादव, कमलेश यादव, गणेश यादव, परसादी यादव, रासबिहारी यादव, रामपुकार यादव, रामचंद्र यादव, पप्पु यादव, सुरेश यादव, निलेश यादव, परमेश्वर यादव सहित विभिन्न जिलों से आए यादव समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सोने-चांदी ने बनाया एक और नया रिकॉर्ड, कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचीं

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी डॉलर की लगातार कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिन के शुरुआती कारोबार में सोना 2.4 प्रतिशत की...

युवराज सिंह ने 6 साल बाद खोला राज, संन्यास लेने की बताई वजह

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जून 2019 में क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान युवराज ने कहा कि...

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹27000 तक टूटी, सोना ₹13000 सस्ता

By Rakesh Soni / February 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली।बीते सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद सोना-चांदी की कीमतों में रविवार को एक बार फिर जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट एमसीएक्स पर भी ट्रेडिंग जारी रही और ओपनिंग के...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 11 सुरक्षाकर्मी घायल

By Reporter 1 / January 27, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले देर शाम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सलियों ने कई IED धमाकों को अंजाम दिया, जिसमें कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत निकालकर एयरलिफ्ट करके इलाज...

दहेज में गाड़ी और नकदी न मिलने पर पति ने कमांडो पत्नी को डंबल से उतारा मौत के घाट

By Reporter 1 / January 30, 2026 / 0 Comments
दिल्ली से दहेज के लिए की गई एक ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। दिल्ली पुलिस में SWAT कमांडो के पद पर तैनात 27 वर्षीय काजल की उसके ही पति ने...

शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, घूमाने के बहाने जंगल ले जाकर कुचल दिया सिर

By Rakesh Soni / January 27, 2026 / 0 Comments
बालोद। जिले में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। प्रेम संबंधों के चलते एक सनकी युवक ने जंगल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले गला दबाकर बेहोश कर दिया। फिर...

छत्तीसगढ़ में मखाना खेती को बढ़ावा, चार जिलों में योजना शुरू

By User 6 / January 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ में पारंपरिक कृषि के साथ-साथ अब किसान नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में मखाना की खेती राज्य के किसानों के लिए एक नया और लाभकारी विकल्प बनकर उभर रही...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / January 28, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जैसे आपको खुशी होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से...

कर्तव्य पथ पर परेड, दुनिया देखेगी नए भारत की सैन्य क्षमता

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा...

रेत से भरे हाईवा ने स्कूटी सवार तीन बहनों को कुचला, एक की मौके पर मौत

By Rakesh Soni / January 26, 2026 / 0 Comments
छुईखदान।रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *