Google Analytics Meta Pixel रुपये में लगातार गिरावट से अब महंगे होंगे मोबाइल और कार - Ekhabri.com

रुपये में लगातार गिरावट से अब महंगे होंगे मोबाइल और कार

डालर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट का दौर लगातार जारी है। इसका असर मैन्यूफैक्चरिग की लागत से लेकर विदेश जाकर पढ़ने वाले बच्चों की ट्यूशन फीस तक पर पड़ने लगा है। सोमवार को एक डालर की कीमत 82.40 रुपये हो गई। इसके साथ ही रुपया डालर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक साल में डालर के मुकाबले रुपये के मूल्य में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

 

वित्तीय विशेषज्ञों के मुताबिक विदेश में बच्चों को पढ़ाने वाले कई अभिभावक एक बार में ही तीन-चार साल की फीस जमा कर देते हैं, उन्हें रुपये में गिरावट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि जो अभिभावक तिमाही रूप से बच्चों की फीस जमा करते हैं और हर महीने उन्हें खर्च भेजते हैं, उन्हें इस गिरावट का असर पता चलने लगा है। विदेश में रह रहे बच्चे को प्रतिमाह एक लाख रुपये भेजने वाले अभिभावकों को अब 1.10 लाख रुपये भेजना पड़ेगा।

 

कार में लगने वाले 25 प्रतिशत से अधिक कलपुर्जे करने पड़ते हैं आयात
रुपये में गिरावट का असर आने वाले समय में इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं के साथ आटोमोबाइल की कीमतों पर भी दिख सकता है। कई प्रकार की कार व अन्य वाहनों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 25 प्रतिशत से अधिक कलपुर्जे दूसरे देशों से आयात किए जाते हैं। वहीं मोबाइल फोन के निर्माण के लिए अब भी 40 प्रतिशत आइटम आयात करने पड़ते हैं। टैब और लैपटाप वगैरह तो अभी पूरी तरह से आयातित आइटम से एसेंबल्ड किए जाते हैं। अन्य इलेक्ट्रानिक्स आइटम का निर्माण भी काफी हद तक आयातित आइटम पर निर्भर करता है। रुपये में गिरावट से इस प्रकार के सारे उत्पादों की लागत बढ़ जाएगी और आने वाले महीनों में कीमतों पर उसका असर दिखेगा।

Read Also  LIVE:निर्मला सीतारमण ने दी आत्मनिर्भर भारत अभियान की तीसरा किस्त किसानों के लिए जानकारी

 

घरेलू माल से बनी वस्तुओं के निर्यात पर पहले के मुकाबले अधिक फायदा
फेडरल बैंक की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की शुरुआत के बाद से रुपये में लगातार कमजोरी का रुख है और आने वाले समय में अभी फेड द्वारा दरों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है। इसलिए रुपये में उथल-पुथल के साथ गिरावट का दौर जारी रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक रुपये में गिरावट से सौंदर्य प्रसाधन सामग्री के साथ आयातित बहुमूल्य कपड़े व घड़ी जैसे आइटम भी महंगे हो जाएंगे। वहीं पूरी तरह से घरेलू कच्चे माल से निर्मित वस्तुओं के निर्यातकों को पहले के मुकाबले अधिक मुनाफा होगा। उदाहरण के लिए चाय, काफी व अन्य कृषि पदार्थों जैसे आइटम के निर्यातकों को रुपये में गिरावट का लाभ भी मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...