Google Analytics Meta Pixel मोदी सरकार ने छह पाकिस्तानी समेत 16 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लाक - Ekhabri.com

मोदी सरकार ने छह पाकिस्तानी समेत 16 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लाक

मोदी सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी गलत सूचना फैलाने के आरोप में 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लाक कर दिया। इनमें पाकिस्तान से संचालित छह यूट्यूब चैनल और एक फेसबुक अकाउंट शामिल हैं। कहा गया है कि इन चैनलों के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 2021 के आइटी नियमों के तहत कार्रवाई की है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ब्लाक किए गए यूट्यूब चैनलों और फेसबुक अकाउंट से झूठी, असत्यापित जानकारी फैलाकर सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने, दहशत पैदा करने और भारत में व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की जा रही थी। मंत्रालय के अनुसार ब्लाक किए गए  पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल जम्मू-कश्मीर, भारतीय सेनाओं से लेकर यूक्रेन के वर्तमान हालात जैसे विषय पर फर्जी सूचनाएं फैला रहे थे। इसमें कुछ ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें भी थीं जिससे भारत के कई दूसरे देशों से आपसी रिश्ते पर प्रतिकूल असर हो सकता था।मंत्रालय ने कहा, इन चैनलों की सामग्री को राष्ट्रीय सुरक्षा, भारत की संप्रभुता और अखंडता और विदेशी राज्यों के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों के दृष्टिकोण से पूरी तरह से गलत माना गया। मंत्रालय ने पिछले दिनों निजी टेलीविजन समाचार चैनलों को एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें उन्हें झूठे दावे करने और सनसनीखेज कवरेज के प्रति आगाह किया था। जिन यूट्यूब चैनलों पर कार्रवाई हुई है उनमें एमआरएफ टीवी लाइव, सैनी एजुकेशन रिसर्च, तहफुज-ए-दीन इंडिया और एसएसबी न्यूज शामिल हैं। ब्लाक किए गए पाकिस्तानी चैनलों में आजतक पाकिस्तान, डिस्कवर प्वाइंट, रियलिटी चेक और द वायस आफ एशिया शामिल हैं। इससे पहले पांच अप्रैल को भी भारत विरोधी प्रचार में शामिल 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लाक किया गया था।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *