दुनिया में इस समय विभिन्न् देशों के बीच एक दूसरे से ताकतवर बनने की होड़ मची हुई है। सभी बड़े देश खुद को इतना शक्तिशाली बनाना चाहते हैं कि कोई भी उन पर हमला करने से पहले सौ बार सोचे। इस होड़ में वैश्विक सैन्य खर्च सर्वकालिक उच्च स्तर 2.1 ट्रिलियन डालर लगभग (160 लाख करोड़ रूपये) से अधिक हो चुका है।
स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआइपीआरआइ) की रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला देश अमेरिका है। चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।
चीन का सैन्य खर्च भारत के मुकाबले लगभग चार गुना है। 2021 में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले पांच देश अमेरिका, चीन, भारत, ब्रिटेन और रूस रहे। इन पांचों देशों का कुल सैन्य खर्च वैश्विक सैन्य खर्च का 62 प्रतिशत है। वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद वैश्विक सैन्य खर्च में 0.7 प्रतिशत बढ़कर 2.1 ट्रिलियन डालर तक पहुंच गया।
2020 की तुलना में चीन के सैन्य खर्च में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई । वर्ष 2012 की तुलना में चीन के रक्षा खर्च में 72 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारत का सैन्य खर्च पिछले वर्ष की तुलना में 0.9 प्रतिशत बढ़ा। भारत का रक्षा खर्च 2012 की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक था। ब्रिटेन का रक्षा खर्च तीन प्रतिश्ात बढ़ा। 2021 में रूस ने सैन्य खर्च को 2.9 प्रतिश्ात बढ़ा दिया। अमेरिका के सैन्य खर्च में पिछले वर्ष की तुलना में 1.4 प्रतिशत की कमी आई है।
एसआइपीआरआइ के सैन्य व्यय और श्ास्त्र उत्पादन कार्यक्रम के वरिष्ठ शोधकर्ता डा. डिएगो लोप्स डा सिल्वा ने कहा, कोरोना महामारी की वजह से जब वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में थी, उसके बावजूद सैन्य खर्च रिकार्ड स्तर पर पहुंचा।
सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाले देश
अमेरिका : सैन्य खर्च – 801 बिलियन अमेरिकी डालर (लगभग 61 लाख करोड़)
चीन : सैन्य खर्च – 293 बिलियन अमेरिकी डालर (लगभग 22 लाख करोड़)
भारत : सैन्य खर्च – 76.6 बिलियन अमेरिकी डालर (लगभग पांच लाख 87 हजार करोड़)
ब्रिटेन : सैन्य खर्च – 68.4 बिलियन डालर (लगभग पांच लाख 24 हजार करोड़)
रूस : सैन्य खर्च – 65.9 बिलियन अमेरिकी डालर (लगभग पांच लाख पांच हजार करोड़)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...