Google Analytics Meta Pixel खाद्य तेलों की महंगाई को थामने में जुटी मोदी सरकार - Ekhabri.com

खाद्य तेलों की महंगाई को थामने में जुटी मोदी सरकार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध और वैश्विक बाजार के बदलते तेवरों के बीच खाद्य तेलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति बाधित हुई है। इसके चलते खाद्य तेलों के मूल्यों में तेजी का रुख है। महंगे आयातित खाद्य तेलों का सीधा घरेलू तेल बाजार पर पड़ने लगा है, जिससे महंगाई बढ़ी है। केंद्र की मोदी सरकार खाद्य वस्तुओं समेत खाद्य तेलों की महंगाई थामने के उपाय करने में जुट गई है। इसके लिए आयात निर्भरता घटाने का जहां दीर्घकालिक कदम उठा लिए गए हैं, वहीं महंगाई रोकने के लिए तात्कालिक उपाय के तौर पर सरसों तेल के वायदा सौदे रोक दिए गए हैं। सरसों पर स्टॉक सीमा भी लागू कर दी गई है। सीमा शुल्क की रियायती दरें दिसंबर 2022 तक लागू कर दी गई हैं।
खाद्य तेलों के मूल्य महीने भर में 25 से 40 फीसद तक बढ़ चुके हैं। 125 रुपए प्रति लीटर वाला खाद्य तेल 170 से 180 रुपए प्रति किलो बोला जाने लगा है। खाद्य तेल उद्योग संगठनों का मानना है कि मई और जून में इन कीमतों में तेज उछाल आ सकती है। दक्षिण्ाी अमेरिका में सूखा पड़ने की वजह से सोयाबीन की फसल चौपट हो गई है। यूक्रेन के सूरजमुखी तेल की आपूर्ति ठप होने का असर अन्य तेलों पर पड़ा है। इंडोनेशिया की नई तेल नीति के चलते पाम आयल के मूल्य में भारी तेजी का रुख है। वैश्विक व घरेलू बाजारों की इन विपरीत स्थितियों को देखते हुए सरकार ने उचित कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
घरेलू आपूर्ति को सुधारने और कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने पहले से ही सीमा शुल्क की दरों में सुधार करते हुए उसे न्यूनतम स्तर पर लाने का प्रयास किया है। सरकार ने क्रूड पाम आयल, क्रूड सोयाबीन आयल, क्रूड सन फ्लावर को पहले से ही शुल्क मुक्त कर रखा था, जिसे अब 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। रिफाइंड पाम आयल पर लगाए जाने वाले अतिरिक्त सीमा शुल्क को दिसंबपर 2022 तक हटा लिया गया है। खाद्य तेलों की महंगाई पर काबू पाने के उद्देश्य से सरसों तेल के वायदा सौदे को रोक दिया गया है। वहीं सरसों व सरसों तेल पर स्टॉक सीमा भी लगा दिया गया है।
दरअसल, रूस के मुकाबले यूक्रेन से बहुत ज्यादा खाद्य तेलों का आयात किया जाता है। वर्ष  2020-21 (अप्रैल से मार्च) के दौरान अकेले यूक्रेन से 17.44 लाख टन खाद्य तेलों का आयात किया गया है, जबकि रूस से मात्र 3.48 लाख टन खाद्य तेल मंगाया गया है। इन देशो से ओपन जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के तहत आयात किया जाता है। नवंबर 21 से फरवरी 22 के बीच यूक्रेन से कुल 8.43 लाख टन सूरजमुखी तेल आयात किया गया। यह कुल आयातित सूरजमुखी तेल का 85 फीसद है, जबकि 14.3 फीसद रूस आता है और बाकी अर्जेटीना से आयात किया गया। घरेलू खपत का 60 फीसद हिस्सा आयात से पूरा होता है। जबकि 40 फीसद जरूरतें ही घरेलू तिलहन की खेती से पूरी हो पाती है।
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *