मध्य प्रदेश के उमरिया में विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व विस्थापित हुए गांव के एक कुएं से बाघ की पांच साल से भी ज्यादा पुरानी हडि्डयां पाई गई हैं। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार बाघ की यह हडि्डयां बांधवगढ़ के मगधी रेंज अंतर्गत विस्थापित हो चुके मिल्ली गांव के कुएं से पाई गई है। इस गांव को वर्ष 2016 में खाली कराया गया था। हाल ही में तीन साल से ज्यादा समय से बाड़े में बंद बाघ को भी इसी जंगल में छोड़ा गया है। इस बारे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने एक विज्ञाप्ति जारी की है जिसमें बताया गया है कि बाघ की यह हडि्डयां एक अप्रैल को कुएं से बरामद की गई है और अब इन्हें फोरेंसिक जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।
एक बाघ की पूरी हडि्डयां
मामले में सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है वह बेहद चौकाने वाली है। बताया गया कि 1 अप्रैल को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी बीट के क्रमांक 299 के पास छपराहार में काफी समय से बंद पड़े कुएं से बाघ की 150 से ज्यादा हड्डियां (अवशेष) बरामद किया गया है। इस बारे में चर्चा के दौरान एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि पाई गई हडि्डयां किसी एक ही बाघ की हैं और अवशेष देखकर यह प्रतीत होता है कि उसमें से बाघ की कोई भी हड्डी गायब नहीं है। यानी बाघ की मौत जब हुई होगी उसके पीछे वजह शिकार नहीं थी।
गांव खाली होने के बाद घटना
अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत गांव खाली होने के बाद कुएं में गिरने से हुई होगी। गांव खाली होने के बाद कुएं का उपयोग नहीं हुआ जिससे उसमें गिरने के बाद किसी को बाघ की जानकारी नहीं लग सकी। पांच साल से ज्यादा समय तक बाघ के अवशेष कुएं में ही पड़े रहे और किसी को भी इसका पता नहीं चल सका। चौकाने वाली बात यह कि बांधवगढ़ में बाघ की निगरानी और देखरेख के लिये इतना बड़ा अमला तैनात है फिर भी इस तरह की घटना प्रबंधन की नाकामी उजागर करता है।
150 से ज्यादा हड्डी
घटना स्थल मगधी गांव की तरफ का है जहां से नजदीक छपराहार क्षेत्र में जंगल के अंदर काफी समय से बंद पड़े कुएं में 150 से ज्यादा बाघ के अवशेष बरामद किया गया है। बाघ की हडि्डयां बरामद होने के बाद इस बात की चर्चा भी हो रही है कि अवशेष में बाघ का सिर और पंजा गायब है। हालांकि एसडीओ सुधीर मिश्रा का कहना है कि बरामद हडि्डयों में बाघ के शरीर में पाई जाने वाली सभी हडि्डयां मौजूद हैं। आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और प्रोटोकाल के तहत की जा रही है। हड्डियां की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 27, 2026 /
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 27, 2026 /
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...