Google Analytics Meta Pixel माउंट आबू में लगातार 10वें दिन बर्फ जमी, पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार में शीतलहर का अलर्ट - Ekhabri.com

माउंट आबू में लगातार 10वें दिन बर्फ जमी, पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार में शीतलहर का अलर्ट

नई दिल्ली। पिछले तीन-चार दिनों से ठंड से मिली राहत के बाद अब पारा फिर से लुढ़कने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने पंजाब-हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे मैदानी राज्यों में शीतलहर की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी और उत्तर-पूर्व से आने वाली हवा की वजह से आज से फिर ठंड के जोर पकड़ सकती है। हवा की दिशा बदलने की वजह से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को प्रदेश में दुर्ग को छोड़कर कहीं भी शीतलहर के हालात नहीं थे। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से प्रदेश में उत्तर-पूर्वी हवाओं के फिर चलने से ठंड बढ़ेगी। सरगुजा और बिलासपुर में रात से ही शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों और बस्तर में एक-दो दिन बाद ठंड बढऩे के आसार हैं। देश के उत्तरी भाग में हो रही बर्फबारी से राजस्थान सहित हिल स्टेशन माउंट आबू में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। छह दिन तक लगातार माइनस में दर्ज होने के बाद बुधवार को यहां पारा प्लस में आया है। पिछले 10 दिनों से माउंट आबू में सुबह जगह-जगह ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो रही हैं। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में रात के समय ठंडक बनी हुई है। यहां दिन में दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही है, जबकि शाम होते ही यह बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाती हैं। भोपाल में बुधवार रात का तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार का तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे नीचे 2.7 डिग्री पर रहा। कुछ इलाकों में सुबह पाला भी जमा। धुंध के चलते करनाल में विजिबिलिटी 50 मीटर रह गई। रोहतक में दिन का पारा 17.8 डिग्री पर आ गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कड़ाके की सर्दी का दौर 25 दिसंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान शीतलहर चलने के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने पंजाब के सभी जिलों में अगले दो दिन शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। इससे रात के समय कड़ाके की ठंडी पड़ेगी। राज्य का औसत तापमान रात के समय 3 से 5 डिग्री और दिन का 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। पंजाब के विभिन्न जिलों में 27 दिसंबर को बारिश के आसार हैं। इनमें दोआबा और अमृतसर क्षेत्र शामिल है। पंजाब का लुधियाना 2.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। पटना सहित बिहार के कई इलाकों में मौसम वैज्ञानिकों ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से बर्फीली हवाएं चलेंगी। अरब सागर से आने वाली नमीयुक्त हवाओं की वजह से पटना सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में कोहरे की चादर फैली हुई है। बुधवार को छपरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में कोल्ड डे रहा। गया में रात सबसे सर्द और फारबिसगंज में दिन सबसे गर्म रहा। झारखंड में अभी 29 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। दो दिन बाद 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान में और इजाफा होगा, क्योंकि उत्तर भारत से एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ झारखंड में प्रवेश करने वाला है। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...