Google Analytics Meta Pixel कुआं खोदते समय मिट्टी धंसी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत - Ekhabri.com

कुआं खोदते समय मिट्टी धंसी, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

सूरजपुर। जिले के ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में कुआं खोदते समय मिट्टी धंसकने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मजदूरों के ऊपर करीब 15 फीट मलबा गिर गया और अचानक हुए हादसे से उनकी चीख तक नहीं निकली। कुंए के भीतर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने रेस्क्यू का काम पूरी रात चलता रहा, जबकि कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत सीईओ मौक़े पर ही मौजूद रहे। ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में मनरेगा योजना के तहत नान पंडो का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसके खुदाई के बाद बंधाई का काम चल रहा था। कुआं निर्माण कार्य में लगे नान पंडो, सजन सिंह, दगेन्द्र के ऊपर कुआं का एक हिसा अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया, जिससे ये तीनों मजदूर उसमें दब गए. हादसे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. वही कुएं के दूसरी ओर कार्य में लगे तीन मजदूर बाल-बाल बच गए. फिलहाल कई घंटे से मलबे में दबे तीन शव को बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू का काम तेजी से चल रहा है, जो कि अभी भी जारी है।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी देर रात तक घटना स्थल में डटी रही। उन्होंने हालात की जानकारी ली।. केंद्रीय राज्य मंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले में जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही।
निर्माण में 7 मजदूर लगे थे, तीन की मौत
मनरेगा के अंतर्गत निर्माणााधीन कुएं में लगभग 7 लोग कार्य कर रहे थे। अचानक निर्माणाधीन कुआं के आसपास की मिट्टी टूट कर कुएं में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो लोगों को साधारण छोटे आई है. एक व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल गया है।
मतृक मजदूर के नाम
नान पिता धीर साय पंडो उम्र 55 वर्ष साकिन आमापारा, सजन पिता शुकुल राम जाति गौड़ उम्र 35 वर्ष पता-पहाड़ पारा, दगेंद्र प्रसाद पिता सियाधन जाति बरगाह उम्र 30 वर्ष पता बहरा डांड

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: सारंग एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम की फुल ड्रेस रिहर्सल देख थमी निगाहें

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का जश्न इस बार बेहद अलग अंदाज में देखने को मिल. आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर ने सभी को चकित कर दिया. रायपुर का आसमान रविवार को भारतीय वायु सेना (IAF) के अदम्य शौर्य, पराक्रम और हैरतअंगेज...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...