रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी ने दौलत के मामले में वॉरेन बफे को पछाड़ दिया है। बर्कशायर हैथवे के फाउंडर वॉरेन बफे को अब तक दुनिया का सबसे बड़ा और सफल निवेशक माना जाता है। वर्ष 2008 में बफे दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे। मगर अब फोर्ब्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति 70 बिलियन डॉलर को पार कर गई है। उन्हें दुनियां सातवां सबसे अमीर शख्स बताया गया है। उन्होंने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे, गूगल के लैरी पेज और Serge Brin को भी पीछे छोड़ दिया है।
अरबपतियों की सूची में इस समय टॉप पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स दूसरे नंबर पर जबकि बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली तीसरे नंबर पर है। इसी तरह फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग चौथे नंबर पर, स्टीव बॉल्मर पांचवे नंबर पर और लैरी एलिसन छठे नंबर पर हैं।
विश्व के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में पूरे एशिया से एकमात्र मुकेश अंबानी हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग हर मिनट अपडेट होता रहता है। इसमें अरबपतियों की संपत्ति का आकलन उनकी कंपनी या शेयर की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। यही वजह है कि अरबपतियों की संपत्ति में उतार-चढ़ाव आता रहता है और रैंकिंग में भी बदलाव होता है।
मुकेश अंबानी की दौलत में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह रिलायंस जियो है। रिलायंस जियो को वैश्विक स्तर पर 1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश मिल चुका है। इस निवेश से रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त भी हो गई है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने भी रिकॉर्ड 1850 रुपये के भाव को छू लिया है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ को पार कर गया है और यह पहली भारतीय कंपनी है, जिसने इस मुकाम को हासिल किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...