सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली इलाके में बेटे ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। मां की तेरहवीं के दिन ही बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के पीछे 18 बीघा जमीन का विवाद बताया जा रहा है। बहन के नाम जमीन होने के शंका के चलते बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजकर फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाये है। जानकारी के अनुसार,क्षेत्र के ग्राम सायपुर निवासी अवध राम यादव (56) आज पत्नी की तेहरवीं संस्कार के चलते खेतों की तरफ गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान बेटे सजीवन (45) ने बांके से चकमार्ग पर ही गला काटकर हत्या कर दी। काफी देर तक जब अवध राम घर नही पहुंचे तो बेटी नीतू पिता को देखने के लिए गयी तो सड़क पर खून से लथपथ शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।









