पंजाब के अमृतसर के गोपालनगर इलाके में हिंदू नेता व शिवसेना (टकसाली) के अध्यक्ष सुधीर सूरी की स्थानीय दुकानदार ने पांच गोलियां मार कर हत्या कर दी। 58 वर्षीय सूरी कश्मीर एवेन्यू स्थित गोपाल मंदिर के बाहर खंडित मूर्तिंयों व चित्रों के साथ बेअदबी के विरोध में धरना दे रहे थे। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है।
सूरी को खालिस्तान समर्थकों से मिल रहीं धमकियों के कारण वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। उन्हें 15 सुरक्षाकर्मी मिले थे। इसमें से 12 उनके साथ थे। इसके अलावा धरनास्थल पर करीब आठ से दस पुलिसकर्मी और तैनात थे। इसके बावजूद हमलावर दुकानदार संदीप सिह सन्नी कार से वहां पहुंचा और उतरते ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सूरी पर पांच गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी फायरिग नहीं की, तो सूरी के समर्थकों ने हवाई फायर किए। सूरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि एक माह पहले कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह लंडा के कुछ गुर्गे अमृतसर में पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में सामने आया था कि उन्हें सूरी को मारने का लक्ष्य दिया गया था। दो दिन पहले भी केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने सूरी की हत्या की आशंका जताते हुए पंजाब पुलिस को अलर्ट भेजा था।
इसलिए दे रहे थे धरना
सुधीर सूरी को शिकायत मिली थी कि मंदिर के बाहर हिंदू देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां और चित्र फेंक कर बेअदबी की जा रही है। वह करीब डेढ़ बजे मंदिर के बाहर पहुंचे। सूरी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बात की। उनकी कमेटी के सदस्यों से बहस भी हुई। वह उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और मंदिर के बाहर धरना शुरू कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...