इस साल के पहले दो ग्रैैंडस्लैम जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल और पूर्व नंबर एक सर्बिया के नोवाक जोकोविक सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष के तीसरे ग्रैैंडस्लैम विंबलडन में खिताब के दावेदार के रूप में उतरेंगे, जबकि महिला वर्ग में 23 बार की ग्रैैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स की नजरें अपने रिकार्ड 24वें खिताब पर लगी होंगी। पुरुष सिंगल्स में सभी की नजरें एक बार फिर नडाल और जोकोविक पर टिकी रहेंगी।
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रूस के डेनिल मेदवेदेव और एलेक्सजेंडर ज्वेरेव के नहीं खेलने से जोकोविक और नडाल को शीर्ष दो वरीयता मिली है। 22 बार के ग्रैैंडस्लैम विजेता नडाल ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर अच्छी शुरुआत की है और उनकी कोशिश अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए जोकोविक और रोजर फेडरर के मुकाबले बढ़त को मजबूत करने की होगी। फेडरर घुटने की सर्जरी के बाद पूरी तरह नहीं उबर पाने की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे।
मालूम हो कि जोकोविक और फेडरर के नाम 20 ग्रैैंडस्लैम खिताब हैैं। जोकोविक के लिए भी यहां खेलना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह उनका इस साल का आखिरी ग्रैैंडस्लैम हो सकता है। उन्हें आस्ट्रेलियन ओपन में कोरोना टीकाकरण नहीं कराने के कारण भाग नहीं लेने दिया गया था और मौजूदा स्थिति में इसी कारण यूएस ओपन में भी वह हिस्सा नहीं ले सकते हैैं। जोकोविक अपने अभियान की शुरुआत कवोन सून वू के विरुद्ध करेंगे। जोकोविक और नडाल के अलावा पुरुष वर्ग में मातेओ बेरेटिनी और स्टेफानोस सितसिपास पर भी नजरें होंगी। मेदवेदेव के नहीं खेलने से इन दोनों खिलाड़ी के पास बेहतर करने का मौका रहेगा।
विजयी अभियान जारी रखना चाहेंगी स्वियातेक :
फ्रेंच ओपन का खिताब जीतने वाली महिलाओं में नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक विंबलडन में भी अपने विजयी अभियान को जारी रखना चाहेंगी। उनके सामने हालांकि इस बार अनुभवी खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स की चुनौती होगी जो पिछले पिछले साल विंबलडन के बाद से टेनिस कोर्ट में वापसी कर रही हैैं। महिला सिंगल्स वर्ग में स्वियातेक और सेरेना के अलावा कोको गौफ, गत चैैंपियन एम्मा राडूकानू, पेत्रा क्वितोवा और पाउला बाडोसा पर भी नजरें रहेंगी।
रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर रहेगा प्रतिबंध
रूस के यूक्रेन पर हमला करने की वजह से आल इंग्लैैंड क्लब ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर विंबलडन में भाग लेने से प्रतिबंध लगाया था। इस कारण इन दो देशों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। इस वजह से मेदवेदेव और आंद्रे रुबलेव जैसे खिलाड़ी यहां अपनी चुनौती पेश् नहीं कर सकेंगे। हालांकि, एटीपी और डब्ल्यूटीए ने इस फैसले के खिलाफ विंबलडन में रैैंकिंग अंक नहीं देने का फैसला किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...