Google Analytics Meta Pixel अमर वाटिका पर लिखे बस्‍तर के नक्सल मोर्चे पर बलिदान हुए 1024 जवानों के नाम - Ekhabri.com

अमर वाटिका पर लिखे बस्‍तर के नक्सल मोर्चे पर बलिदान हुए 1024 जवानों के नाम

बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बलिदान देने वाले 1024 जवानों की स्मृति में जगदलपुर में अमर वाटिका का निर्माण किया गया है। इसमें शौर्य दीवार पर बलिदानी जवानों के नाम अंकित हैं। अमर वाटिका में करीब 60 फीट ऊंचा अमर जवान स्तंभ बनाया गया है, जिसके ऊपर अशोक चक्र है। स्तंभ के नीचे बने कक्ष में बंदूक लिए सैनिक की मूर्ति लगी हुई है। सामने की ओर गार्ड आफ आनर के लिए स्थान है। इसे दिल्ली के इंडिया गेट की तर्ज पर बनाया गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका लोकार्पण किया।

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद लोकतंत्र की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों की संख्या इतनी है कि बलिदानियों की पूरी बटालियन बन चुकी है। शौर्य दीवार में रिक्त स्थान भी छोड़ा गया है क्योंकि अभी युद्ध जारी है तथा और भी नाम इसमें जुड़ सकते हैं। अमर वाटिका में माटा लोना कक्ष भी बनाया गया है, जिसमें जवानों के सिविक एक्शन कार्य की जानकारी दी गई है। कक्ष के बांई ओर दीवार बनाई गई, जिसमें वीरगति प्राप्त सैनिकों के नाम हैं। बस्तर आइजीपी सुंदरराज पी. ने बताया, बलिदानी जवानों के सम्मान में अमर वाटिका का निर्माण किया गया है।

 

 

बलिदान की याद दिलाते ये बड़े नक्सली हमले 
03 सितंबर, 2005 : बीजापुर के पदेड़ा-चेरपाल के पास 24 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
28 फरवरी, 2006 : एर्राबोर गांव में लैंडमाइन ब्लास्ट किया, जिसमें 25 जवान बलिदान हुए थे।
19 फरवरी, 2006 : किरंदुल के पास हिरोली मैग्जीन पर हमला, सीआईएसएफ के आठ जवान बलिदान।
15 मार्च, 2007: बीजापुर में सुरक्षा बलों के कैंप में नक्सली हमले में 55 जवान वीरगति हुए थे।
6 अप्रैल, 2010: सुकमा जिले के ताड़मेटला में सीआरपीएफ के 76 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे।
मार्च, 2014 : सुकमा जिले के टाहकवाड़ा में नक्सली हमले में 16 जवान बलिदान हुए थे।
25 अप्रैल, 2017: बुरकापाल नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान बलिदान हुए थे।
21 मार्च, 2020 : सुकमा जिले के चितागुफा के पास नक्सली हमले में 17 जवान बलिदान हुए थे।
तीन अप्रैल, 2021 : टेकुलगुड़ेम में नक्सली हमले में 22 जवान बलिदान हुए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...