रायपुर, 8 दिसम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी सरकार के दो वर्षों में छत्तीसगढ़ ने नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य—31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद समाप्त करने —की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अब अंतिम चरण में है। पिछले दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। 500 से अधिक माओवादी मुठभेड़ों में ढेर हुए, जबकि 4,000 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी दी। यह बस्तर में शांति और सुरक्षा की मजबूत होती स्थिति का स्पष्ट संकेत है।
उन्होंने बताया कि सरकार की नई पुनर्वास नीति से आत्मसमर्पित नक्सलियों को नया जीवन मिल रहा है। इसमें 15,000 आवासों की स्वीकृति, तीन वर्षों तक 10,000 रुपये मासिक सहायता, कौशल विकास और रोजगार कार्यक्रम शामिल हैं। पंडुम कैफे जैसे नवाचार बस्तर में सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 से अधिक गाँव पुनः आबाद हो चुके हैं और सुरक्षा कैंपों के विस्तार के साथ प्रशासन अब उन क्षेत्रों तक पहुँच रहा है, जहाँ पहले हिंसा हावी थी। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएँ तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जहाँ कभी गोलियों की आवाज थी, आज वहाँ स्कूल की घंटियाँ और राष्ट्रीय पर्वों में ध्वजारोहण दिखाई दे रहा है।
साय ने भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कृषि, सिंचाई, वनोपज और ग्रामीण उद्योगों में निवेश बढ़ रहा है। नई औद्योगिक नीति (2024–30) में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रोत्साहन दिए गए हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार व स्थायी आय मिल सके।
पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने से कुटुमसर गुफा, झरने, अबूझमाड़ और जनजातीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल रही है। होम-स्टे मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है।
अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक प्रगति शहीद जवानों, सुरक्षा बलों और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्तर अब नक्सलवाद मुक्त होकर विकास की मुख्यधारा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 4, 2026 /
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 4, 2026 /
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...