Google Analytics Meta Pixel नारायणपुर में सीएएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, एक जवान शहीद - Ekhabri.com

नारायणपुर में सीएएफ कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, एक जवान शहीद

छत्‍तीसगढ के बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने सीएएफ कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने यहां अचानक हमला बोल दिया और गोलीबारी शुरू दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग शुरू हुई तो नक्सली वहां से भाग खडे हुए है। घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की क्षेत्र में मौजूदगी की आशंका को देखते हुए वहां सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है।

नारायणपुर जिले के बारसूर-पल्ली मार्ग पर करियामेटा इलाके में स्थित सीएएफ 22 बटालियन के ए कंपनी के कैम्प पर सोमवार सुबह नक्सलियों ने हमला किया है। हमले में छ्त्तीसगढ आर्म फोर्स के एक जवान जितेंद्र बाकडे शहीद हो गए हैं। शहीद जवान का पार्थिव शरीर उनको मुख्यालय लाया जा रहा है।

एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि तीन घंटे से नक्सली कैम्प पर रुक-रुक कर फायरिंग कर रहे थे। फोर्स की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए है। शहीद जवान बीजापुर जिले के एडपाल गांव के निवासी हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा बढा दी गई है। उन्‍होंने बताया कि घटनास्थल जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सुदूर इलाके में है। यहां तत्काल सहायता भेजी गई है। कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। उधर, कोरोना संकट के बीच नक्सलियों द्वारा कैंप को निशाना बनाने से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *