Google Analytics Meta Pixel अपह्रत इंजीनियर और मजदूर को नक्सलियों ने किया रिहा - Ekhabri.com

अपह्रत इंजीनियर और मजदूर को नक्सलियों ने किया रिहा

बेटी ने मोदी से लगाई थी गुहार
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बंधक बनाए गए इंजीनियर अशोक पवार और मजदूर आनंद यादव को 5वें दिन मंगलवार देर रात नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। इसके बाद जवान दोनों को लेकर बेदरे कैंप पहुंच गए हैं। वहां पर दोनों का मेडिकल कराने के साथ ही पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब नक्सलियों ने बिना जन अदालत लगाए और बिना किसी डिमांड के जहां से अगवा किया था, वहीं पर छोड़ कर गए हैं। इंजीनियर अशोक पवार और मजदूर आनंद यादव को नक्सली मंगलवार रात 9.15 बजे से 9.30 बजे के बीच बेदरे में इंद्रावती नदी पर पुल निर्माण स्थल पर छोड़कर चले गए। इसकी सूचना मिलने पर जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को बेदरे कैंप ले गए। वहां पर उनसे पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी सोनाली अभी भी जंगलों में पति को तलाश कर रही हैं। आशंका है कि वह नारायणपुर के जंगलों में चली गई हैं। सोनाली मध्यप्रदेश के होशंगाबाद की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इंजीनियर और मजदूर दोनों को सुबह बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया। यहां पर जवान उन्हें परिवार को सौंपेंगे। इस बीच इंजीनियर की पत्नी सोनाली को भी मुख्यालय बुलाने की तैयारी की जा रही है। बीजापुर एएसपी पंकज शुक्ला ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के दोनों कर्मचारियों के सकुशल मिलने और कैंप में रखे जाने की पुष्टि की है। खास बात यह रही कि नक्सलियों ने बंधकों को वहीं छोड़ा जहां से लेकर गए। पकड़े जाने के डर से नक्सली ऐसा कदम नहीं उठाते हैं।
सुबह इंजीनियर की बेटी ने की थी पीएम से अपील
इससे पहले मंगलवार सुबह ही इंजीनियर की बेटी और पत्नी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें इंजीनियर की बेटी निकिता मार्मिक अपील करते हुए कह रही है कि प्रधानमंत्री जी हमारे पापा को छुड़वा दीजिए। इसके बाद वह कहती है कि मेरी मां भी मुझे छोड़कर जंगल में पापा को ढूंढने चली गई हैं। वहीं इंजीनियर की पत्नी सोनाली ने सीएम से मदद की गुहार लगाई थी।
इंद्रावती नदी पर बन रहे पुल निर्माण स्थल से ले गए थे नक्सली
इंजीनियर अशोक पवार और उनकी पत्नी सोनाली पवार अपने दो बच्चों के साथ मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में रहते हैं और हाल ही में वह बस्तर आए हैं। इंजीनियर अशोक पवार एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी करते हैं। इसी प्राइवेट कंपनी ने बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाके बेदरे में इंद्रावती नदी पर पुल बनाने का काम लिया था। इंजीनियर खुद मजदूरों से काम करवाने रोज फील्ड पर जा रहे थे। 5 दिन पहले नक्सली इसी जगह से इंजीनियर को उठाकर ले गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...