Google Analytics Meta Pixel पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस तो सीएम हाउस के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास - Ekhabri.com

पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस तो सीएम हाउस के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

देर रात पेट्रोल लेकर पहुंचा था युवक चाकू से हमले की रिपोर्ट मारपीट में दर्ज करने से दुखी
रायपुर। रायपुर के सिविल लाइंस इलाके में मंगलवार देर रात अफरा-तफरी मच गई। मुख्यमंत्री निवास को जाने वाली सड़क पर एक युवक आज मैं यहीं जलकर मर जाउंगा। रायपुर पुलिस को तब पता चलेगा- कहकर चींखने लगा। युवक के हाथ में पेट्रोल की बोतल थी, वो खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला था। शोर सुनकर सीएम हाउस के सामने सुरक्षा में रहने वाले पुलिसकर्मी भागकर उसकी तरफ गए। पुलिस वालों को देखकर युवक भागने की कोशिश में था, मगर उसे दबोच लिया गया। फौरन एक पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी में बैठाकर युवक को थाने लाया गया। पुलिस ने यहां उसे शांत किया फिर उसने नाम सुमित माटा बताया। कहा कि उससे जुड़े एक मामले में राजेंद्र नगर थाने की पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही, इसलिए उसने परेशान होकर जान देने की सोची। पुलिस ने युवक के घर वालों को खबर दी। रात को इसे थाने में ही काफी देर तक बिठाए रखा।
अपहरण और चाकू से हमला, मगर मारपीट की धारा में केस
दरसअल ये विवाद दो दिन पुराना है सुमित 14 फरवरी को शहर के राजेंद्र नगर थाने में पहुंचा था। यहां उसने अपने साथ हुई वारदात की शिकायत की। अपनी शिकायत में सुमित ने बताया है कि- मैं महावीर नगर शुभम विहार का रहने वाला हूं। आज दिनांक 14 फरवरी की शाम करीब 05:30 बजे महावीर नगर साईं मंदिर के पास अपने दोस्त श्रेयांश के साथ ठेले में मोमोस खा रहा था। तभी वहां पर ब्रेजा कार आकर रुकी, जिसमें से कृष्णा लखवानी और उसके साथी विक्का सिधु, सहेज जीवान, विशाल लखवानी उतरे। ये हम लोगो के पास आये। कृष्णा लखवानी ने मुझे गालियां दी। कृष्णा का भाई सोहन हमारे साथ घूमता है, ये उसे पसंद नहीं इसलिए वो कहने लगा कि उसका साथ छोड़ दो। इतना कहकर उन सभी ने हमें पीटा। विशाल लखवानी ने श्रेयांश को कोई नुकीले चीज से मारा जिसे उसके पीठ में खून निकलने लगा। श्रेयांश वहां से भाग गया। मारपीट के बाद कृष्णा लखवानी ने सुमित को कार में बैठाकर, टिकरापारा लेकर गये वहां भी उसे पीटा। सुमित ने अपने पिता राजेश माटा को फोन कर मदद मांगी तब लड़कों ने उसे छोड़ा। अब सुमित इस बात से परेशान है कि पुलिस ने हत्या का प्रयास, चाकू से हमला और अपहरण कर ले जाकर पीटने की वजह से गंभीर धाराओं में युवकों के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया। अब अफसर इस मामले में कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...