Google Analytics Meta Pixel नीरज ने जीता सोना तो करने लगे पैसों की बारिश - Ekhabri.com

नीरज ने जीता सोना तो करने लगे पैसों की बारिश

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी नीरज चोपडा ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया, तब से देश जश्न मना रहा है। गोल्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले नीरज पर अब पैसों की बरसात हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नीरज पर धनवर्षा की है। आइए जानते है कि आखिर कौन है नीरज, उसे कौन, क्या-क्या दे रहा है।
हरियाणा सरकार ने नीरज के गोल्डन प्रदर्शन को देखते हुए छह करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्हें क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी। वहीं 50 फीसदी की छूट के साथ उन्हें एक प्लॉट भी दिया जाएगा। यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पंचकुला में एथलीट्स के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर नीरज चाहेंगे तो वह इस सेंटर के हेड रहेंगे।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक्स में एथलेटिक्स मुकाबलों में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए दो करोड़ का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि यह सभी भारतीयों और पंजाबियों के लिए गौरव का क्षण है। भारतीय सेना में नायाब सूबेदार के पद पर तैनात नीरज के परिवार की जड़ें पंजाब में हैं।

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने नीरज को कंपनी की आगामी एसयूवी XUV700 उपहार में देने का वादा किया है। चोपड़ा के पदक जीतने के कुछ देर बाद ही महिंद्रा ने यह घोषणा की। ट्विटर पर एक फॉलोअर ने महिंद्रा से चोपड़ा को एक्सयूवी700 उपहार में देने के लिए कहा, जिसके बाद महिंद्रा ने लिखा, ”हां बिल्कुल। हमारे गोल्डन एथलीट को एक्सयूवी 700 उपहार में देना मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा।”

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की जिसमें नीरज चोपड़ा को एक करोड़ रूपये दिये जायेंगे जो स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गये हैं।

निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने घोषणा की कि वह ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्त ने एक बयान में कहा, “नीरज हम सभी आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में सुनकर बहुत खुश हुए हैं। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं जानता हूं कि इंडिगो के सभी कर्मचारी हमारी किसी भी उड़ान में आपका स्वागत करने पर सम्मानित महसूस करेंगे।”

गुरुग्राम की रियल्टी कंपनी इलान ग्रुप के चेयरमैन राकेश कपूर ने शनिवार को तोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं।

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने चोपड़ा के लिए एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान में कहा, ‘नीरज चोपड़ा की शानदार उपलब्धि को सम्मान देने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगा।’ इसमें लिखा गया, ‘चेन्नई सुपर किंग्स नीरज चोपड़ा को सम्मान देने के लिए 8758 नंबर की विशेष जर्सी भी तैयार करेगी। नीरज भाले को 87.58 मीटर दूर फेंककर गोल्ड घर ले आए।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

पीएमओ में नई नियुक्ति, CPR रवि मित्तल को उप सचिव बनाया गया

By Reporter 5 / March 19, 2026 / 0 Comments
  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...