बस्तर संभाग में सुशासन की नई पहल, CM साय ने की समीक्षा

रायपुर, 30 मई 2025 | ई-खबरी डेस्क:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्पर समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा ही सुशासन की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य बीते डेढ़ वर्षों में किए गए कार्यों का जमीनी मूल्यांकन और जनता से संवाद करना है।

 

मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर और सुकमा जिलों के प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की और वनोपज आधारित रोजगार, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास, जैविक धान, और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर विशेष दिशा-निर्देश दिए।

 

बस्तर के लिए मुख्यमंत्री की मुख्य घोषणाएं:

 

  • रेशम, मधुमक्खी पालन और लाख उत्पादन को प्रोत्साहन।

  • इमली और कोकून जैसे वनोपजों में वैल्यू एडिशन की रणनीति।

  • स्थानीय वस्तुओं के विपणन के लिए नए प्रयास।

  • मक्का फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग।

  • जैविक सुगंधित धान की खेती के लिए ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर जोर।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

 

  • राजस्व सीमांकन संबंधी मामलों का निपटारा 15 जून तक सुनिश्चित हो।

  • उज्ज्वला योजना के तहत रिफिलिंग प्रतिशत बढ़ाने और गैस सब्सिडी प्रचार पर विशेष फोकस किया जाए।

  • प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

*स्थानीय युवाओं को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया जाए, जैसा बीजापुर में आत्मसमर्पित माओवादियों को दिया गया।

 

अन्य अहम निर्देश:

 

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही बाधाओं जैसे फॉरेस्ट क्लियरेंस, मुआवजा, और रिटेंडर प्रक्रिया को शीघ्र हल किया जाए।

नाम वर्तनी संबंधी त्रुटियों को जल्द ठीक करने के निर्देश।

 

इस समीक्षा बैठक में बस्तर सांसद महेश कश्यप, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., एवं तीनों जिलों के कलेक्टर व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

घर का ‘चोर’ निकला बेटा, 2 लाख के जेवर उड़ाए

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने ही घर में चोरी की साजिश रचने वाला नाबालिग पुलिस की जांच में बेनकाब हो गया। चोरी के जेवर खरीदने वाले सराफा कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *