लखनपुर, 25 अप्रैल 2025:सरस्वती शिशु मंदिर, लखनपुर में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम के तहत नई स्कूल बस का लोकार्पण किया गया। यह बस राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) और अदाणी फाउंडेशन की साझेदारी में स्कूल को प्रदाय की गई है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करना है।
करीब 20 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई यह 20 सीटों वाली बस लखनपुर के आसपास के भरतपुर, गणेशपुर, झँवरपारा, कोसांगा सहित 11 गांवों के 82 छात्रों को स्कूल तक पहुंचने में सहूलियत देगी।
लोकार्पण समारोह में आरआरवीयूएनएल के अतिरिक्त मुख्य अभियंता बाबूलाल वर्मा ने बस की चाबी और कागजात विद्यालय की प्राचार्या मधु पांडे को सौंपे। इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता लालचंद बरेसाह, अदाणी फाउंडेशन सरगुजा के प्रमुख अशोक पांडा, क्लस्टर एचआर हेड राम द्विवेदी, भू विभाग प्रमुख राजेश साव, जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सन्नी बंसल समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
IMG 20250425 WA0020
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबूलाल वर्मा ने कहा, “आरआरवीयूएनएल क्षेत्रीय विकास और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। यह बस ग्रामीण छात्रों के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय माध्यम बनेगी।”
स्कूल प्रबंधन ने अदाणी फाउंडेशन और आरआरवीयूएनएल का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल स्थानीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देगी।
आरआरवीयूएनएल द्वारा खदान क्षेत्र के आसपास 14 गांवों में शैक्षणिक और बुनियादी ढांचा सुधार के तहत स्कूलों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षाएं, शौचालय निर्माण, सड़कों की मरम्मत और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही 450 हेक्टेयर में 15 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय स्थिरता को भी बढ़ावा दिया गया है।
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...